'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर काशी की महिलाओं में दिखा उत्साह, तिरंगा लेकर एक सुर में गाया राष्ट्रीय गीत

वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं। इसे लेकर अब बनारस की महिलाओं ने भी संकल्प लिया है कि इस बार हर घर तिरंगा फहराएंगे। 

/ Updated: Aug 06 2022, 03:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं। इसे लेकर अब बनारस की महिलाओं ने भी संकल्प लिया है कि इस बार हर घर तिरंगा फहराएंगे। इसी क्रम में बनारस की लगभग सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय भक्ति गीत गाए । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारे देश की आजादी की 75वां वर्षगांठ है, पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम मोदी ने हम सभी को अपने कार्यस्थल और निवास स्थल पर तिरंगा फहराने को कहा है। हम तिरंगा फहराकर इस जन आंदोलन को आगे बढ़ाएं। महिलाओं ने कहा कि हम संकल्प बंद हैं और लगभग 2000 से अधिक महिलाओं को हम झंडा वितरण करेंगे।