10:07 AM (IST) Oct 08
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर बीजेपी- कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस 34  वहीं बीजेपी 43 सीटों पर रुझानों में आगे चल रही है। आज तक की रिपोर्ट में सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर 46 पर बीजेपी को कांग्रेस 38 पर आगे चल रही है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत दिया था।

 

09:57 AM (IST) Oct 08
बीजेपी के पक्ष में दिख रहे जाट

जाट बाहुल्य इलाकों में बीजेपी ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है। यहां कांग्रेस बहुत पीछे है यहां आईएलएलडी 1 सीट पर आगे है। वहीं ताजा  रुझानों के मुताबिक बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 37 ही सीटों पर आगे है। आईएलएलडी 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती दो घंटों में बीजेपी ने जबरदस्त वापसी की है। 

09:50 AM (IST) Oct 08
जलेबी की फैक्ट्री होगी धुआं-धुआं : अनिल विज

अंबाला सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जलेबी की फैक्ट्री पर तंज कसतते हुए कहा कि उनकी फैक्ट्री धुआं-धुआं हो जाएगी । अभी तो शुरुआती अनुमान है, कुछ देर में सबको अपनी हालत दिख जाएगी। अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी  मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेचते हैं। 

09:43 AM (IST) Oct 08
बीजेपी ने की वापसी, हरियाणा में टाई की तरफ बढ़ा मैच

हरियाणा में कांग्रेस के उदय भान 5171 वोटों के साथ होडल सीट पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के हरिंदर सिंह पीछे हो गए हैं। झिरका में कांग्रेस के मामन खान 13 हजार वोट से आगे हैं। रुझानों में  बीजेप 45 सीटों पर आगे हो गई है, वहीं कांग्रेस 41 सीट पर आगे है। 

 

09:29 AM (IST) Oct 08
जुलाना से विनेश फोगाट आगे, कांग्रेस की बढ़त बरकरार

ओलम्पिक में फाइनल खेलने से पहले ही बाहर हुई विनेश फोगाट ने चुनावी मैदान में बाजी मारती दिख रही है। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से उम्मीदवार बनाया था। वे इस सीट पर अपने बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ बढ़त बना ली है। कुल 55 सीट पर कांग्रेस तो 29 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। डेढ़ घंटे में कांग्रेस के पक्ष में सरकार दिख रही है। 

09:20 AM (IST) Oct 08
सोनीपत में कांग्रेस ने गाड़ा झंड़ा

हरियाणा में EVM वोटों की गिनती को शुरु हुए आधाघंटा पूरा हो गया है। कुल आंकडो़ं पर निगाह डालें तो 56 सीटों पर कांग्रेस तो 27 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। सोनीपत की 4 सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी 1 पर आगे चल रही है। थानेसर से कांग्रेस के अशोक अरोड़ा पिछड़ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

09:12 AM (IST) Oct 08
पवन खेडा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, हरियाणा में बंटने लगी जलेबी

Haryana Election Results 2024 : कांग्रेस  रुझानों में प्रचंड जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। पवन खेड़ा हरियाणा पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विदेश जाकर जलेबी की फैक्ट्री के खिलाफ बोलते हैं। लेकिन जनता ने दूध का दूथ और पानी का पानी कर दिया है। 

09:07 AM (IST) Oct 08
हरियााणा के सीएम नायब सैनी पिछड़े

Haryana Election 2024 : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी अपनी लाडवा सीट से पिछड़ते दिख रहे हैं। बीजेपी सरकार के कई मंत्री भी अपनी सीटों पर पीछे हो गए हैं। हरियाणा में 62 सीटों पर कांग्रेस तो बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है। पानीपत की 3 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली है। 

09:01 AM (IST) Oct 08
हरियाणा में कांग्रेस को भारी बढ़त

जींद की कुल  पांच सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। सुबह 9 बजे के मुताबिक कांग्रेस 90 में से 60 सीटों पर आगे है।  बीजेपी प्रत्याशी  20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। INLD ने दो सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

08:49 AM (IST) Oct 08
हरियाणा में क्या इस बार होने जा रहा बीजेपी का सूपड़ा साफ ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रुझानो में  इस बार बीजेपी का सूपड़ा साफ हो सकता है। 50 मिनट की गिनती में कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 16 पर अटकी हुई हैष वहीं आम आदमी पार्टी के दावों की भी हवा निकल गई है। यदि यहीं अंतिम परिणाम होते हैं तो कांग्रेस अपने दम पर ही नहीं बल्कि भारी बहुमत से सरकार बना सकती है। 

08:44 AM (IST) Oct 08
हरियाणा में एग्जिट पोल पर लगी मुहर ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर अब तक 67 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इसमें 47 सीटों पर कांग्रेस तो बीजपी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 5 जगहों पपर निर्दलीय सहित दूसरे उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

08:41 AM (IST) Oct 08
विनेश फोगाट आगे, कांग्रेस ने 49 सीटोंं पर हासिल की बढ़त

ओलम्पिक में भले ही विनेश फोगाट को मुकाबले से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया हो, लेकिन नेता बनते ही वो इस मैदान में फतेह हासिल करती दिख रही हैं। वोस्टल बैलेट में विनेश फोगाट आगे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक 49 सीटों पर कांग्रेस वहीं बीजेपी 16 सीटों पर आगे है। वहीं4 पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। 

08:35 AM (IST) Oct 08
अनिल विज को झटका,कांग्रेस ने इन सीटों पर बनाई बढ़त

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा में अनिल विज बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों मे शुमार किए जाते हैं  हैं। अंबाला कैंट सीट से अनिल विज पीछे चल रहे हैं।  
करनाल की पांच सीटों पर विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशी  आगे चल रहे हैं। हरियाणा में इस बारपीएम मोदी को नहीं बल्कि  मनोहरलाल खट्टर के चेहरे को आगे रखा गया है।   

08:33 AM (IST) Oct 08
ईवीएम वोटों की जल्द शुरु होगी गिनती

हरियाणा में सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम की सीलें खुलना शुरु हो रही हैं। यानि अब आम जनता का फैसला आना शुरु हो गया है। अगले एक घंटे में काफी हद तक रुझान का रास्ता  साफ हो जाएगा। कुछ देर में ईवीएम के रुझान आना शुरु हो जाएंगे। पोस्टल बैलेट में 21 पर बीजेपी,25 पर कांग्रेस,10 पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 90 में से 56 सीटों पर पोस्टल बैलेट का रुझान सामने आ गया है।  

08:27 AM (IST) Oct 08
हरियाणा में क्या एग्जिट पोल फिर होगी फेल ?

हरियाणा में सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। वहीं पोस्टल बैलेट में फिलहाल बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। 19 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस के 15 प्रत्याशियों को सरकारी कर्मचारियों और दूसरे पोस्टल बैलेट वालों ने चुना है। वहीं 6 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। अब से पांच मिनट के बाद ईवीएम खोली जाएंगी। इसके बाद परिणामों का एक्चुअल रुझान आने शुरु होंगे। 

08:20 AM (IST) Oct 08
पोस्टल बैलेट में बीजेपी आगे

हरियाणा में शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। पोस्टल बैलेट में फिलहाल विपक्षी दल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी यहां 18 तो कांग्रेस 15 पर आगे चल रही है। 6 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। 

08:15 AM (IST) Oct 08
हरियाणा में शुरुआती 15 मिनट

हरियाणा में वोटों की गिनती शुरु हुए 15 मिनट हो गए हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इस समय बीजेपी 9 पर तो कांग्रेस 9 पर आगे चल रही है। वहीं 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।   

08:12 AM (IST) Oct 08
हरियाणा की 90 में से 10 सीटों पर रुझान

हरियाणा की कुल 90 में से 10 सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं। हालांकि ये एकदम शुरुआती रुझान हैं। इसमें 5 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं।   

08:08 AM (IST) Oct 08
कांग्रेस-बीजेपी की बीच टफ फाइट

वोटों की गिनती के 8  मिनट हो गए हैं। सबसे पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसमें 5-5 सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

08:05 AM (IST) Oct 08
कांग्रेस-बीजेपी में बराबर का मुकाबला

हरियाणा में रिवाड़ी में काग्रेस और बीजेपी के एक-एक उम्मीदवार  पोस्टल बैलेट में  आगे । रेवाड़ी, महंत सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं। फरीदाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार आगे हैं। 

Read more Articles on