करणी सेना के कार्यकर्ता अपने हाथों में नूपुर शर्मा के फोटो लगे समर्थन में नारे लिखे हुए थे, ये कार्यकर्ता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे भी बुलंद करते हुए चल रहे थे। इन लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर उदयपुर हत्याकांड के दोनो आरोपियों को फांसी देने की मांग भी जोरशोर से उठा रहे थे, करणी सेना के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा थामे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।