नूपुर शर्मा के समर्थन में सड़क पर उतरी करणी सेना, डीएम कार्यालय का किया घेराव

करणी सेना के कार्यकर्ता अपने हाथों में नूपुर शर्मा के फोटो लगे समर्थन में नारे लिखे हुए थे, ये कार्यकर्ता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे भी बुलंद करते हुए चल रहे थे। इन लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर उदयपुर हत्याकांड के दोनो आरोपियों को फांसी देने की मांग भी जोरशोर से उठा रहे थे, करणी सेना के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा थामे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।

Share this Video

मुरादाबाद: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में आज मुरादाबाद की सड़कों पर करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता उतर आये , और उदयपुर हत्याकांड के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। करणी सेना के कार्यकर्ता अपने हाथों में नूपुर शर्मा के फोटो लगे समर्थन में नारे लिखे हुए थे, ये कार्यकर्ता राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे भी बुलंद करते हुए चल रहे थे। इन लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर उदयपुर हत्याकांड के दोनो आरोपियों को फांसी देने की मांग भी जोरशोर से उठा रहे थे, करणी सेना के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा थामे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए डीएम कार्यालय के बाहर ही बैठ गए। इन लोगो देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी डीएम को सौपा है, इन कार्यकर्ताओ ने उन लोगो पर गम्भीर आरोप लगाए है जो कनहैया जैसे आम व्यक्ति को जिहादी मानसिकता के चलते निशाना बना रहे है। 

Related Video