- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अयोध्या की सड़कों पर पीएम मोदी की झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने की फूलों की बारिश
अयोध्या की सड़कों पर पीएम मोदी की झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने की फूलों की बारिश
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रोड शो किया। पीएम सुबह करीब 11 बजे अपने विशेष विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह रोड शो करते हुए अयोध्या के रेलवे स्टेशन गए। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा।
16

Image Credit : X- BJP
रोड शो के दौरान पीएम अपनी कार से बाहर निकलकर खड़े थे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
26
Image Credit : X- BJP
रोड शो कर रहे पीएम मोदी पर लोगों ने फूलों की बारिश की। इस दौरान सड़क फूलों की पंखुरियों से पट गया।
36
Image Credit : X- BJP
पीएम पर लोग फूलों की इतनी अधिक बारिश कर रहे थे कि उनकी कार के कांच से उन्हें हटाना पड़ रहा था।
46
Image Credit : X- BJP
पीएम की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे जुटे।
56
Image Credit : X- BJP
पीएम के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टेज बनाए गए थे। इनपर पारंपरिक डांस किया जा रहा था।
66
Image Credit : X- BJP
पीएम को पास देखकर लोगों ने मोदी..मोदी.. और जय श्री राम के नारे लगाए।
Latest Videos