प्रियंका गांधी के समर्थकों द्वारा उत्तरप्रदेश के रायबरेली में पोस्टर लगाकर डिमांड की जा रही है कि उन्हें यहां से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुना जाए।

रायबरेली. उत्तरप्रदेश के रायबरेली में इन दिनों जगह जगह प्रियंका गांधी के पोस्ट लगे नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर उनके समर्थकों द्वारा इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि वे उन्हें यहां से लोकसभा चुनाव के मैदान में खड़ा देखना चाहते हैं। पोस्टर पर लगे स्लोगन से साफ नजर आ रहा है कि स्थानीय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अब प्रियंका गांधी को सांसद के रूप में देखना चाहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा बाकी

आपको बतादें कि उत्तरप्रदेश के रायबरेली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में यहां कांग्रेस नेताओं और प्रियंका गांधी के समर्थकों द्वारा उनकी डिमांड की जा रही है। पार्टी नेतृत्व उन्हें लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के रूप देखना चाहती है।

कांग्रेस का गढ़ है रायबरेली

दरअसल रायबरेली कांग्रेस का गढ़ है। इस सीट पर गांधी परिवार का कब्जा रहा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने किया था। जिसके बाद बीस साल से सोनिया गांधी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थी। लेकिन अब वे राज्यसभा सदस्य बन गई है। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी यहां से सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी को यहां की कमान सौंपना चाहते हैं।

पोस्टरों में लिखी ये बात

प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थकों द्वारा जो पोस्टर लगाए गए हैं। उन्हें लिखा है। "कांग्रेस के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं, रायबरेली बुला रहा है, प्रियंका गांधी जी आइए।" इन पोस्टर्स में प्रियंका गांधी के साथ ही सोनिया गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें लगी हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को दिये आलू, बोले सोना बना दो, भारत जोड़ो यात्रा में लगे 'जयश्रीराम' और मोदी-मोदी के नारे

यहां से लगातार आ रही कांग्रेस

रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यही कारण है कि यहां 2014 और 2019 में भाजपा की लहर होने के बाद भी कांग्रेस की जीत हुई थी। इस सीट पर 2019 में भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा था। तब सोनिया गांधी ने उन्हें करीब 1 लाख 60 हजार वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में राहुल गांधी ने किया बाबा महाकाल का दर्शन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाया मोदी-मोदी का नारा तो मिलने पहुंचे