इस बार निकाय चुनाव में राजा भैया ने पूरा जोर कुंडा नगर पंचायत पर ही लगाया। यहां उनकी पार्टी का मुकाबला बीजेपी और सपा के गुलशन यादव से रहा। गुलशन यादव कभी राजा भैया के करीबी हुआ करते थे। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा।

प्रतापगढ़ : यूपी निकाय चुनाव के नतीजों (UP Nagar Nikay Chunav Result 2023) में बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है। हर तरफ कमल ही खिलता नजर आ रहा है। राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ की कुंडा नगर पंचायत सीट (Pratapgarh Kunda Nagar Panchayat Result 2023) पर बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल की कैंडिटेट ऊषा त्रिपाठी को नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुमन देवी ने हरा दिया है। रानीगंज में भी बीजेपी की जीत हुई है। कुंडा वही जगह है, जहां राजा भैया ने सबसे ज्यााद मेहनत की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुंडा नगर पंचायत रिजल्ट 2023

प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव में कई जगह बीजेपी को बढ़त मिली है। बेल्हा प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। डेरवा नगर पंचायत से जनसत्ता दल के कुंवर बहादुर ने बढ़त बनाए हुए है। कटरा मेदनीगंज, मान्धाता, गड़वारा, मानिकपुर नगर पंचायत पट्टी कटरा गुलाब सिंह और रामंगज में भी बीजेपी आगे चल रही है। प्रतापगढ़ सिटी से बसपा और ढकवा में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।

प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल के उम्मीदवार

चुनावी प्रचार में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने खूब ताकत झोंकी।। सभी पार्टियों पर उन्होंने जमकर हमला बोला। इस बार उनकी पार्टी जनसत्ता दल ने नगर निकाय चुनाव में अपने तीन प्रत्याशी मैदान में उतार थे। कुंडा से ऊषा त्रिपाठी, डेरवा से कुंवर बहादुर पटेल, हीरागंज से निर्मला देवी को टिकट दिया गया था। बता दें कि जनसत्ता दल 2019 में बनी थी। वर्तमान में पार्टी में दो विधायक और एक MLC है।

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट