क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्दी शादी करने जा रहे हैं। सांसद प्रिया सिंह संग वो शादी करने वाले हैं। जानिए कब रखी गई है शादी और सगाई की तारीख।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के गलियारे से एक बेहद ही दिलचस्प और दिल खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, उनकी शादी सपा सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को लेकर सबकुछ फाइनल है। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी दोनों का कार्यक्रम रखा जाएगा। सगाई की जगह लखनऊ रखी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद रिंकू सिंह के फैंस और प्रिया सरोज के समर्थक काफी ज्यादा खुश हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वक्त जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिकूं सिंह की सगाई की चर्चा इस वक्त जोरों पर चल रही है। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी। इसी संदर्भ में बात करते हुए सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की फिलहाल सगाई नहीं हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि रिंकू के परिवार वालों से गुरूवार के दिन अलीगढ़ में मुलाकत हुई। इस दौरान शादी को लेकर उनसे बातचीत हुई। वहीं, 30 से 31 जनवरी से संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है, जोकि 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद ही शादी और सगाई को लेकर बातचीत आगे चलेगी।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: PM मोदी, केजरीवाल समेत 12 नेताओं पर हमले का ख़तरा! पुलिस सतर्क

रिंकू सिंह मचाएंगे धमाल

रिंकू सिंह की बात करें तो वो जल्दी आईपीएल भी खेलते हुए दिखाई देंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा है। 22 जनवरी से वो टी-20 मैच खेलने के लिए इंग्लैंड भी जा रहे हैं। ऐसे में रिंकू सिंह के खेल पर किसी भी तरह का प्रभाव न हो उस चीज का खास ख्याल रखा जाने वाला है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव को लेकर महादेव सट्टा बजार ने की भविष्यवाणी, जानें किसकी बनेगी सरकार