महाकुंभ 2025 में संगम क्षेत्र में ऊंट की सवारी का आनंद ले सकते हैं। मात्र ₹50 में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऊंट की सवारी उपलब्ध है।

Maha Kumbh 2025: यदि आप महाकुंभ घूमने आ रहे हैं तो आपके लिए यहां पर एक से एक अजब गजब और मनोरंजन के साधन मिलेंगे। उन्ही में से एक साधन ऊंट की सवारी भी है जी हां संगम क्षेत्र में आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं, वह भी मात्र ₹50 देकर। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 बजे तक फिलहाल ऊंट की सवारी कराई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुंभ के संगम लोवर मार्ग पर आपको ऊंची सवारी करने का मौका मिलेगा यहां पर पड़े 25 से 30 ऊंट उपलब्ध रहते हैं जो लोगों को 10 से 15 मिनट तक संगम की रेती की सैर करते हैं कुंभ मेले की भीड़ और प्रशासनिक प्रबंध के वजह से रेगिस्तान के जहाज कहा जाने वाले ऊंट के फेयर को कम कर दिया है जिससे उनकी सवारी करने वालों का मनोरंजन कर पाएंगे।

एक व्यक्ति का किराया

प्रयागराज की ही झूसी के रहने वाले ऊंट चालक नितेश कुमार यादव ने बताया कि वह एक व्यक्ति से ₹50 चार्ज करते हैं। एक बार में अधिकतम तीन लोगों को बैठाते हैं। पहले गंगा और यमुना के किनारे घाट पर बालू की रेती में लोगों को ऊंट से ले जाते थे। इससे उनका मनोरंजन होता था। लोग फोटो वीडियो बनाकर सेल्फी लेते थे। जिससे भीड़ भी लगती थी। कुंभ की वजह से प्रशासन में उनके फेरे का दायरा सीमित कर दिया है।

कहां कहां कर सकगें ऊंट की सवारी

एक निर्धारित मानक के अनुसार तकरीबन एक हेक्टेयर की जमीन फिलहाल ऊंट के फेरे के लिए निर्धारित की गई है। इससे आगे वह नहीं जा सकते। ना गंगा जमुना के किनारे ही श्रद्धालुओं को ऊंट से ले जा सकते हैं। इसलिए थोड़ा सा कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि रोजी रोजगार की बात करें तो नीतेश का कहना है कि प्रतिदिन हजार से डेढ़ हजार रुपए की कमाई हो जाती है। यहां पर 25 से 30 ऊंट हैं, जो प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही से आए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- 

"साहेब हमें कंबल दे दो" रोता रहा बुजुर्ग, फोन चलाते रहे अधिकारी, वीडियो वायरल

महाकुंभ 2025 की सबसे शानदार तस्वीर, 9 साल के नागा साधु के चमत्कार हैरान कर देंगे