सार

मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल में मस्ती करते दिखे। जन्मदिन मनाया, होली खेली, कोई अफ़सोस नहीं!

Meerut Murder Case: सौरभ राजपूत मर्डर केस में कई सारे खुलासे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सौरभ को मौत की घाट उतारने के बाद मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल हिमाचल में मौज मस्ती करने चले गए थे। हिमाचल में ही मुस्कान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ अपना जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दी। हिमाचल में बर्फ से ढकी वादियों में वो साहिल संग 13 दिनों तक जमकर मस्ती करती रही। इतना ही नहीं मुस्कान ने साहिल के साथ होली भी सेलिब्रेट की। आरोपी मुस्कान और साहिल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे दोनों कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरों पर रंग लगा हुआ है।

दूसरे वीडियो में मुस्कान अपने जन्मदिन का केक अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल को खिलाती हुई नजर आ रही है। दोनों के चेहरे पर सौरभ को मारने का बिल्कुल भी अफसोस दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा कई तस्वीरे घूमने से जुड़ी दोनों की सामने आई हैं। एक्स मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ लंदन से मेरठ अपने पत्नी मुस्कान को सरप्राइज देने के लिए 24 फरवरी के दिन वापस भारत आया था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। जब वो गायब रहा तो लोगों ने इसको लेकर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए। तब तक सौरभ का मर्डर किया जा चुका था ये बात किसी को नहीं पता थी। प्लास्टिक के ड्रम में उसके शरीर के टुकड़ों को छिपाया गया था। दोनों अपराधियों ने 4 मार्च के दिन इस अपराध को अंजाम दिया था। जोकि अब सामने आ चुका है।

साहिल को बनाया था बेवकूफ

बता दें कि एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया था कि मुस्कान नवंबर महीने से ही हत्या की प्लानिंग करने में जुटी हुई थी। वो साहिल को ये कहकर बेवकूफ बना रही थी कि उसकी मरी हुई मां उससे बात करती है। मुस्कान ने सौरभ को मारने के लिए दो चाकू भी खरीदे थे।