उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में लोगों को ठंड से आराम नहीं मिलने वाली है। 

उत्तर प्रदेश में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। प्रदेश में ठंड और ठिठुरन ने हर किसी को परेशान कर दिया है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक लोगों को इस सर्दी की मार झेलनी पड़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी को यूपी के पश्चिमी के मौसम संभाग में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसके अलावा 13 और 14 जनवरी को दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, बांदा, चित्रकूट, आगरा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद, मेरठ, बुलंदशहर ,चित्रकूट, आगरा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर और जौनपुर समेत विभिन्न जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा।

सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित

राज्य में ठिठुरन और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस कड़ाके की ठंड के साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में और भी इजाफा हो सकता है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की कोठियां फिर भी सरसों के खेत में टेंट लगाकर रह रहे यह लोग, वजह खतरनाक