भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह सुसाइड केस में पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी गाजियाबाद से की गई है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

गाजियाबाद: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समर को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होटल में पंखे के सहारे लटका मिला था शव

गिरफ्तारी को लेकर बनाई गई टीम में शामिल आशापुर चौकी इंचार्ज के अनुसार पहले समर सिंह को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा उसके बाद उसे वाराणसी पुलिस को सौंपा जाएगा। अभी फिलहाल समर को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना इलाके में रखा गया है। ज्ञात हो कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे से लटका पाया गया था। यह घटना 26 मार्च को सामने आई थी, जिसके बाद उनकी मां मधु के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस तहरीर के आधार पर ही आजमगढ़ के रहने वाले समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया था।

थाने पहुंचकर जताई गई थी नाराजगी

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी, इसी कड़ी में उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि समर सिंह को पहले गाजियाबाद के कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद उसे वाराणसी पुलिस को सौंपा जाएगा। ज्ञात हो कि आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर मृतका की मां के द्वारा नाराजगी भी जाहिर की गई थी। उन्होंने थाना जाकर अपना विरोध भी दर्ज करवाया था। मांं ने पुलिस को बताया था कि सिंगर समर सिंह के द्वारा लगातार उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने दिया जाता था और पैसों की मांग भी की जाती थी। 

घर बनाना है तो 10 लाख रु. लाओ, नहीं तो उमेश पाल जैसा हश्र कर देंगे...पढ़ें माफिया अतीक के गुर्गें का नया वाला क्राइम