वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव का मामला सामने आया है। भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत पर बुधवार(26 जुलाई) को आगरा रेल मंडल के निज़ामुद्दीन स्टेशन पर पथराव किया गया, जिससे ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। 

आगरा. वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव का मामला सामने आया है। भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत पर बुधवार(26 जुलाई) को आगरा रेल मंडल के निज़ामुद्दीन स्टेशन पर पथराव किया गया, जिससे ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (DEMO PIC)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आगरा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को आगरा रेलवे डिवीजन में भोपाल से दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत पर पथराव किया गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, आगरा रेल मंडल के मनिया और जाजऊ स्टेशनों के बीच ट्रेन पर पथराव की घटना हुई। इसमें सी-7 कोच की सीट नंबर 13-14 की खिड़की का शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भोपाल से निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन(22549) पर पथराव हो चुका है। पिछले दिनों गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर भी पथराव हुआ था। इससे कोच संख्या सी-1 और सी-3 के अलावा एग्जिक्यूटिव कोच के कई विंडोज के शीशे टूट गए थे।

वंदे भारत ट्रेन शुरू से ही आसामाजिक तत्वों के निशाने पर है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव के मामले हुए हैं। हालांकि कई मामलों में आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। इस मामले में रेलवे सख्त एक्शन ले रहा है। गिरफ्तार लोगों पर गंभीर धाराएं लगाकर जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें

भागलपुर में इंजीनियर के यहां पड़ी Raid तो नोट-जेवरों के ढेर लग गए, लोग बोले-इसलिए गिरते हैं पुल

Viral Video: शिकायत नहीं सुने जाने से नाराज शख्स ने हैदराबाद नगर निगम दफ्तर में अफसर की टेबल पर छोड़ दिया सांप