UP Weather On 30 March: यूपी में मौसम में बदलाव जारी है, तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी।

UP Weather On 30 March: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन धूप की तपिश के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। धूप की वजह से लोग दिन के समय गर्मी से परेशान नजर आए। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, एक अप्रैल से तापमान में इजाफा होने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा में 39.6 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है लेकिन गर्मी पर इसका खास असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें: “गोली माथे पर मारूंगा!”- Muzaffarnagar में BJP नेता के होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग

30 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि हवा की रफ्तार बढ़ने और नमी कम होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर ज्यादा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 मार्च रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में गर्म हवाओं के साथ लू जैसे हालात बनने के आसार हैं। तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 31 मार्च को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जिलों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।