- Home
- States
- Uttar Pradesh
- यूपी बजट 2023-24: काली शेरवानी से लेकर मंत्रियों को धक्का देने तक, आज चर्चाओं में रही ये Photos
यूपी बजट 2023-24: काली शेरवानी से लेकर मंत्रियों को धक्का देने तक, आज चर्चाओं में रही ये Photos
यूपी की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस बजट को पेश करने के दौरान अखिलेश यादव की काली शेरवानी, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के द्वारा साथी मंत्रियों को दिया गया धक्का समेत कई अन्य चीजें चर्चाओं का केंद्र रहीं।

योगी सरकार ने बुधवार 22 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। 6 लाख 90 हजार करोड़ का बजट पेश करते हुए सरकार ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया। इस बीच वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की ओर से सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी किया गया।
बजट सत्र के दौरान ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की एक फोटो भी चर्चाओं में रही। इस फोटो में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ओपी राजभर को गले लगाया। जिसके बाद ओपी राजभर और बीजेपी नेताओं की करीबियों को लेकर खूब चर्चा हुई।
बजट सत्र के तीसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विधायक काली शेरवानी पहनकर पहुंचे। हालांकि जब अखिलेश यादव से इस काली शेरवानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अच्छे कपड़े पहनना सभी का हक है।
बजट पेश करने से पहले जब सीएम योगी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और अन्य मंत्रीगण मीडिया के सामने आए तो उस समय हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। यहां पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने फोटो में सीएम के साथ आने के लिए मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की की। हालांकि इस बीच सीएम के साथ मौजूद प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने उन्हें कुछ कहा और इसके बाद सभी लोग वापस सदन में चले गए।
आपको बता दें कि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ का बजट पेश किया है। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में पेश होने जा रहा यह बजट नए उत्तर प्रदेश का बजट है। यह राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।