Uttar Pradesh jungle train safari: उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में अब जंगल सफारी ट्रेन से घूमें! विस्टाडोम कोच और सुविधाओं से भरपूर यह सफारी, जंगल के बीच रोमांचक सफर का मौका देती है।

Dudhwa National Park jungle safari train: उत्तर प्रदेश अब सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और तीर्थ स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अनोखी जंगल सफारी ट्रेन के लिए भी जाना जाएगा। राज्य के दुधवा नेशनल पार्क में शुरू की गई भारत की पहली 'जंगल सफारी ट्रेन' पर्यटकों को जंगल के भीतर से सफर करने का रोमांचक मौका दे रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस सफारी ट्रेन की शुरुआत मैलानी से बिछिया के बीच हुई है, जहां पर्यटक हरे-भरे जंगलों के बीच से होकर 360 डिग्री व्यू वाले विस्टाडोम कोच में सफर कर सकते हैं। सफर के दौरान पर्यटकों को जंगली जानवरों को नजदीक से देखने का मौका भी मिल सकता है।

वीडियो देखें: जंगल सफारी ट्रेन का शानदार अनुभव!

इंस्टाग्राम यूज़र gurmeet0398 ने अपने इस ट्रैन अनुभव का वीडियो शेयर किया, जिसमे उन्होंने इस ट्रैन के बारे में बताया है.

सुविधाएं जो सफर को बनाएं खास:

  • विस्टाडोम कोच में 360° व्यू के लिए बड़ी कांच की खिड़कियां
  • एसी कोच, साफ-सुथरे वॉशरूम और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स
  • जंगल के भीतर 4 घंटे का रोमांचक सफर

हर शनिवार और रविवार संचालित

इस सफारी ट्रेन का संचालन उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड की देखरेख में हो रहा है, जो कि राज्य को इको फ्रेंडली पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ाने की एक सराहनीय पहल है।

View post on Instagram

कैसे बुक करें टिकट?

अगर आप इस शानदार सफर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो IRCTC पर्यटन पोर्टल पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2025: पासिंग परसेंटेज देख उड़ जाएंगे होश, UP में किसने मारी बाज़ी?