कानपुर में एक नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पति ने सिगरेट से जलाया और पुराने ज़ख्मों को ताज़ा किया। ससुर और देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप।

कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है की पति इतना हैवान बन गया की उसने सिगरेट से जलाया और पुराने ज़ख्म को खुरेद के ताज़ा कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज़ की लालच में हैवान बना पति

नवविवाहिता ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को उसका निकाह शुक्लागंज निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद पति और उसके परिवार ने अलमारी का कारखाना लगाने के लिए ₹10 लाख की मांग शुरू कर दी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने जलती सिगरेट से उसके पैरों को दागा और ठीक हो रहे जख्मों को कुरेदकर उन्हें ताजा कर दिया।

यह भी पढ़ें : एक शादी फिर बच्चा, दूसरे से वाटर पार्क में रंगरेलियां! हैरान हर देगा ये मामला!

ससुर और देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर और देवर ने अकेले पाकर उससे छेड़छाड़ की। कई बार दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया। इन सब से परेशान होकर मायके वालों ने किसी तरह ₹8 लाख देकर मामला शांत करने की कोशिश की। लेकिन, 27 मार्च को उसे गर्भवती हालत में घर से भगा दिया गया। इसके बाद उसने उर्सला अस्पताल में भर्ती होकर 5 जून को मृत बच्चे को जन्म दिया।

बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, और छेड़खानी जैसे गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : "साहेब हमें कंबल दे दो" रोता रहा बुजुर्ग, फोन चलाते रहे अधिकारी, वीडियो वायरल