लखनऊ के विन पैलेस मल्टीप्लेक्स में 'पुष्पा 2' के नाइट शो के दौरान सीट को लेकर दर्शकों में जमकर मारपीट हुई। महिलाओं और बच्चों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ | जब फिल्म 'पुष्पा-2' के नाइट शो की धूम थी, तो क्या मालूम था कि पर्दे पर एक्शन नहीं, बल्कि सिनेमा हॉल में बैठे दर्शक एक दूसरे से भिड़ जाएंगे। विकासनगर के विन पैलेस मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच सीटों को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। और फिर महिलाओं और बच्चों के बीच मची भगदड़ और बाउंसरों से भिड़ते हमलावरों के बीच सिनेमा हॉल एक असल "एक्शन" का गवाह बन गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या था पूरा मामला ?

यूपी की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके स्थित विन पैलेस मल्टीप्लेक्स में फिल्म 'पुष्पा-2' के नाइट शो में दर्शकों के बीच सीटों को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा और देखते ही देखते यह गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान सिनेमा हॉल में मौजूद महिलाओं और बच्चों के बीच भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

Scroll to load tweet…

बाउंसरों से भी लड़ लिए हमलावर

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर मल्टीप्लेक्स के बाउंसरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर बाउंसरों से भी भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख सिनेमा हॉल के असिस्टेंट मैनेजर ने विकासनगर थाने को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया।

विकासनगर थाने के प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विशाल बाबू, दीपक चौहान, शिवम चौहान, तापश पाल, अरसलान और नूरुद्दीन शामिल हैं। इन पर शांति भंग और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : 

नोएडा में लिव-इन पार्टनर के जुल्म का शिकार, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

बीजेपी विधायक का 'रोडवेज रेस्क्यू! देखें वायरल वीडियो