मेरठ का एक परिवार हरिद्वार से सहारनपुर जाते वक्त गूगल मैप के बताए शॉर्टकट पर भटक गया। रातभर जंगल और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुज़रने के बाद, परिचितों की मदद से वो सुरक्षित घर पहुँचे।

उत्तरप्रदेश, मेरठ | गूगल मैप ने एक बार फिर अपने यूजर्स को धोखा दे दिया। इस बार मेरठ के एक परिवार को इसकी कीमत अपनी रात की नींद और घंटों की मशक्कत से चुकानी पड़ी। हरिद्वार से सहारनपुर जाते वक्त गूगल मैप ने उन्हें एक शॉर्टकट दिखाया, जिसके बाद वह रातभर जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भटकते रहे। किसी तरह परिचितों से संपर्क करने के बाद उन्हें सहारनपुर पहुंचने का रास्ता मिला और तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात भर जंगल में भटकता रहा परिवार

यह घटना मेरठ के शास्त्री नगर निवासी विनोद कुमार और उनके परिवार के साथ हुई। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गए थे। इसके बाद उन्हें सहारनपुर के लिए निकलना था। जैसे ही उन्होंने गूगल मैप से रास्ता ट्रैस किया, भगवानपुर तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद गूगल मैप ने उन्हें शॉर्टकट दिखाया, जो खतरे से भरा था।

विनोद कुमार ने जब रात करीब 8 बजे गूगल मैप के दिखाए गए शॉर्टकट पर गाड़ी मोड़ी, तो वह 10 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चले गए। एक जगह बरसाती नदी ने रास्ता रोका, जहां गाड़ी निकालना मुश्किल हो गया। गूगल मैप ने फिर एक दूसरा रास्ता दिखाया, लेकिन इस रास्ते पर भी भटकते-भटकते रात के 11 बज गए।

परिचितों से रास्ता मिला, तब जाकर पहुंचे घर

विनोद कुमार ने हार मानकर अपने परिचित से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें सही रास्ता बताया। रात के 12 बजे तक वह घर पहुंच पाए, और इस खौ़फनाक सफर के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें :

31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो नहीं आएगी Kisan Samman Nidhi...!

साथ में सोये पति-पत्नी, अचानक खुली पति की आंख, उड़ गए होश! फिर…