Mission Rozgar scheme UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं को पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से जिलों का आवंटन किया है।सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तत्काल तैनाती देने के निर्देश दिये गये हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं को जिला आवंटित कर दिया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया और अब सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नियुक्ति पत्र से लेकर जिला आवंटन तक की यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 अगस्त को मिशन रोजगार के तहत 2425 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। महज 15 दिनों में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए प्रेफरेंस कम मेरिट पद्धति पर जिले आवंटित किए गए। इनमें से 2403 मुख्य सेविकाओं को उनकी प्राथमिकता के आधार पर और 22 मुख्य सेविकाओं को रैंडम पद्धति से जिलों का आवंटन हुआ।

यह भी पढ़ें: लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी दिक्कत, डिंपल यादव भी थीं ऑन बोर्ड

पारदर्शी पोर्टल से चुना गया जिला

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया था, जिसमें 69 जिलों के विकल्प उपलब्ध कराए गए। इन जिलों में मुख्य सेविकाओं के 60% या उससे अधिक पद खाली थे। चयनित मुख्य सेविकाओं ने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से लॉगिन कर अपनी पसंद का जिला चुना।

आंकड़े बताते हैं सफलता की कहानी

जिला आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि-

  • 2120 मुख्य सेविकाओं को उनकी पहली पसंद वाला जिला मिला (88.22%)
  • 202 मुख्य सेविकाओं को दूसरा विकल्प मिला (8.41%)
  • शेष को तीसरा, चौथा और पांचवां विकल्प मिला
  • जबकि 22 मुख्य सेविकाओं को रैंडम आधार पर जिला आवंटित हुआ

तैनाती के निर्देश जारी

जिला आवंटन पूरा होने के बाद सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्य सेविकाओं को तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा, बल्कि प्रदेश में बाल विकास योजनाओं की रफ्तार भी तेज करेगा।

यह भी पढ़ें: Deepotsav 2025: 26 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, पहली बार दिखेगा ग्रीन फायरवर्क्स शो