Deepotsav 2025 Ayodhya: इस बार अयोध्या 26 लाख दीपों की रौशनी और प्रदूषण-मुक्त ग्रीन फायरवर्क्स शो से जगमगाएगी। सरयू घाट और राम की पैड़ी पर दिव्य आयोजन में संगीत, लेज़र इफेक्ट्स और  कोरियोग्राफी के संगम से भव्य दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगा।

लखनऊ। इस बार अयोध्या का दीपोत्सव-25 और भी भव्य और दिव्य होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि इस वर्ष पहली बार श्रद्धालु ग्रीन फायर वर्क्स शो का आनंद लेंगे, जो प्रदूषण-मुक्त आतिशबाज़ी और आधुनिक कोरियोग्राफी के संगम से हर दर्शक को मंत्रमुग्ध कर देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 लाख दीपों से रौशन होगी रामनगरी

19 अक्टूबर को सरयू घाट और राम की पैड़ी पर 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ये दीप भगवान राम के अयोध्या आगमन का प्रतीक बनकर पूरी नगरी को आस्था और प्रकाश से आलोकित करेंगे। भक्ति-भाव से भरे माहौल में हरित आतिशबाज़ी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मास्टरप्लान! 2047 तक यूपी बनेगा 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

ग्रीन फायरवर्क्स शो बनेगा मुख्य आकर्षण

करीब 10 मिनट तक चलने वाला यह शो लेज़र इफेक्ट्स, संगीत और आधुनिक तकनीक से सजाया जाएगा। प्रदूषण-मुक्त रंग-बिरंगे पटाखे जब सरयू नदी के जल पर अद्भुत प्रतिबिंब बनाएंगे तो दृश्य अविस्मरणीय होगा। यह नजारा आस्था और नवाचार को एक साथ जोड़कर हर श्रद्धालु को रोमांचित करेगा।

मंत्री बोले, परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “दीपोत्सव-25 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। 26 लाख दीप और ग्रीन फायरवर्क्स शो अयोध्या की सांस्कृतिक भव्यता को पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे।”

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में परंपरा और नवाचार का उत्सव साथ दिखाई देगा। पर्यावरण हितैषी आतिशबाज़ी हमारे स्थायित्व के संकल्प को दर्शाएगी और अयोध्या की धरोहर को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी दिक्कत, डिंपल यादव भी थीं ऑन बोर्ड