मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा में महिला यात्रियों के लिए 50% छूट और हर शनिवार सुबह हेरिटेज मार्ग पर निशुल्क यात्रा की सौगात दी।

लखनऊ, 9 नवंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर महिला यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा में सफर करने वाली महिला यात्रियों को टिकट में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठ। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर शनिवार को सुबह की ट्रिप में हेरिटेज मार्ग पर संचालित सेवाओं में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred