MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • मायावती ने चल दिया अगर यह दांव तो अखिलेश यादव को लगेगा बड़ा झटका!

मायावती ने चल दिया अगर यह दांव तो अखिलेश यादव को लगेगा बड़ा झटका!

यूपी की राजनीति में 2026 की शुरुआत के साथ बड़ा उलटफेर संभव है। मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी की नई ओबीसी रणनीति, अखिलेश यादव का पीडीए प्लस दांव और मायावती-कांग्रेस के कथित सीक्रेट ऑफर से 2027 की सियासी तस्वीर बदल सकती है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 02 2026, 12:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मायावती का फैसला बदल सकता है सियासी खेल, अखिलेश को लग सकता है बड़ा झटका
Image Credit : Facebook@MayawatiFanPage

मायावती का फैसला बदल सकता है सियासी खेल, अखिलेश को लग सकता है बड़ा झटका

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले महीनों में गठबंधन, रणनीति और सत्ता संतुलन की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। मकर संक्रांति के बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर अखिलेश यादव की ‘पीडीए प्लस’ रणनीति और मायावती-कांग्रेस के कथित सीक्रेट ऑफर तक, यूपी की राजनीति एक नए मोड़ की ओर बढ़ती दिख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल संभव
Image Credit : Asianet News

मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल संभव

साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने 2027 की तैयारी का खाका खींचना शुरू कर दिया है। खरमास समाप्त होते ही, यानी मकर संक्रांति के बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुराने मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है, जबकि नए और जातिगत संतुलन साधने वाले चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस कानून व्यवस्था और हार्डकोर हिंदुत्व पर बना रहेगा, वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जरिए बीजेपी की ओबीसी प्लस रणनीति को जमीन पर उतारने की तैयारी है। हाल ही में पुलिस अधिकारियों के साथ हुए दो दिवसीय मंथन से यह संकेत भी साफ है कि 2027 के चुनाव में कानून व्यवस्था को सरकार सबसे बड़ा मुद्दा बनाएगी।

Related Articles

Related image1
'तुम्हारे पेट में जिन्न का बच्चा है'' तांत्रिक ने उतरवाए कपड़े और फिर…
Related image2
मेरठ, आगरा और यूपी के इन शहरों में Visibility Almost Zero, 02 जनवरी को संभलकर निकलें
35
अखिलेश यादव का ‘पीडीए प्लस’ दांव
Image Credit : ANI

अखिलेश यादव का ‘पीडीए प्लस’ दांव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी 2026 में अपनी रणनीति को नया रूप देने जा रहे हैं। अब तक पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) के सहारे राजनीति करने वाली सपा, अब इसमें सवर्णों को जोड़ने की कोशिश में है। बीजेपी के भीतर ब्राह्मणों की कथित नाराजगी को भांपते हुए अखिलेश यादव ने ‘पीडीए प्लस’ की लाइन पकड़ी है। अयोध्या से लेकर बलिया तक ब्राह्मण चेहरों को आगे लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि बिहार के बदलते सियासी समीकरणों का असर यूपी पर भी दिख सकता है। हालांकि, राज्यसभा सीटों और पंचायत चुनावों को लेकर सपा और कांग्रेस के रिश्तों में खटास के संकेत भी मिलने लगे हैं।

45
मायावती का सेमीफाइनल और कांग्रेस का सीक्रेट ऑफर
Image Credit : Facebook@MayawatiFanPage

मायावती का सेमीफाइनल और कांग्रेस का सीक्रेट ऑफर

2026 को बहुजन समाज पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह साल बसपा के लिए ‘सेमीफाइनल’ जैसा है। पार्टी सुप्रीमो मायावती इस दौरान कुछ कड़े और चौंकाने वाले फैसले ले सकती हैं। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की ओर से मायावती को गठबंधन का प्रस्ताव भेजा गया है। कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि सपा के बजाय बसपा के साथ जाने से दलित-मुस्लिम समीकरण ज्यादा मजबूत हो सकता है। बताया जा रहा है कि संगठन को फिर से सक्रिय करने के लिए मायावती अपने भतीजे और संभावित उत्तराधिकारी आकाश आनंद को सड़कों पर उतार सकती हैं।

55
राज्यसभा और पंचायत चुनाव तय करेंगे 2027 की तस्वीर
Image Credit : Facebook@MayawatiFanPage

राज्यसभा और पंचायत चुनाव तय करेंगे 2027 की तस्वीर

इस साल होने वाले करीब 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव और पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं। इन्हीं नतीजों से यह साफ होगा कि 2027 के फाइनल मुकाबले में कौन किसके साथ खड़ा होगा और किसे सबसे बड़ा सियासी झटका लगने वाला है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2026 सिर्फ एक साल नहीं, बल्कि आने वाले सत्ता संघर्ष की बुनियाद बनता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फ्री बस से फ्री टैबलेट तक... यूपी कैबिनेट के फैसलों में आपके लिए क्या है? पूरी खबर पढ़ें
Recommended image2
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिलीं 'EXPIRED' चॉकलेट, बैग लेकर टूट पड़े लोग-VIDEO वायरल
Recommended image3
झांसी वायरल वीडियोः शादी के 2 महीने बाद पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा वो भी बिना कपड़ों के...
Recommended image4
रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! बरेली में 1.45 लाख का माल कूड़े में?
Recommended image5
रक्षाबंधन पर CM योगी का GEN-Z के लिए बड़ा तोहफा, UP के 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
Related Stories
Recommended image1
'तुम्हारे पेट में जिन्न का बच्चा है'' तांत्रिक ने उतरवाए कपड़े और फिर…
Recommended image2
मेरठ, आगरा और यूपी के इन शहरों में Visibility Almost Zero, 02 जनवरी को संभलकर निकलें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved