MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP School Holiday List 2026: 33 दिन की छुट्टियाँ तय, जानिए कब खुलेंगे- बंद रहेंगे स्कूल

UP School Holiday List 2026: 33 दिन की छुट्टियाँ तय, जानिए कब खुलेंगे- बंद रहेंगे स्कूल

UP School Holiday List 2026 जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार इस साल स्कूलों में 33 दिन की छुट्टियाँ रहेंगी। होली और दिवाली के बीच स्कूल खुले रहेंगे, जबकि सर्दी की छुट्टियाँ फिलहाल जारी हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 04 2026, 11:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

UP School Holiday List 2026: 33 दिन की छुट्टियाँ घोषित, होली-दिवाली में बीच में खुलेंगे स्कूल

नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 के लिए स्कूलों की आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक साल 2026 में परिषदीय स्कूलों में कुल 33 दिन की छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं, हालांकि इस बार त्योहारों की छुट्टियों को लेकर कई अहम बदलाव भी किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

होली और दिवाली में बदला पैटर्न

जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों में लगातार छुट्टी नहीं मिलेगी। होली के दौरान 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन इनके बीच 3 मार्च (मंगलवार) को स्कूल खुले रहेंगे।

इसी तरह दिवाली के दौरान 8 नवंबर को नरक चतुर्दशी व दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी दी गई है, जबकि 10 नवंबर (मंगलवार) को स्कूल खोले जाएंगे। इस फैसले को पढ़ाई की निरंतरता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Related image1
कौन है माघ मेला 2026 की Viral Girl? जिसकी हो रही है महाकुंभ की मोनालिसा से तुलना
Related image2
FIR, नोटिस और हाईकोर्ट का झटका! देर रात थाने क्यों पहुंची नेहा सिंह राठौर?
36
Image Credit : Getty

शिक्षक संगठनों की आपत्ति

छुट्टियों की सूची को लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति भी जताई है। उनका कहना है कि बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और सरदार पटेल जयंती जैसे अवसरों पर स्कूलों में शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और स्कूल खुले रहते हैं, इसके बावजूद इन्हें अवकाश सूची में शामिल किया गया है।

46
Image Credit : Getty

इन छुट्टियों पर भी ध्यान

परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, हरितालिका तीज/हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया और अहोई अष्टमी जैसे अवकाश केवल महिला शिक्षिकाओं को मिलेंगे। वहीं पितृ विसर्जन की छुट्टी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए मान्य होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैलेंडर परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की निरंतरता और शैक्षणिक दिनों की संख्या बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

56
Image Credit : Getty

गर्मी और सर्दी की छुट्टियों का जिक्र नहीं

खास बात यह है कि जारी कैलेंडर में न तो गर्मी की छुट्टियों और न ही सर्दी की छुट्टियों का उल्लेख किया गया है, जबकि ये छुट्टियाँ हर साल अलग से घोषित की जाती हैं। इसके अलावा अगर कोई त्योहार सोमवार को पड़ता है, तो बच्चों को शनिवार-रविवार के साथ तीन दिन लगातार घर पर रहने का मौका मिल सकता है।

66
Image Credit : Getty

अभी स्कूलों का क्या है हाल

फिलहाल यूपी के स्कूलों में भीषण ठंड के चलते अवकाश चल रहा है। योगी सरकार ने सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे छुट्टियाँ बढ़ने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अब अभिभावक और छात्र दोनों ही आने वाले महीनों में स्कूल कैलेंडर के अनुसार अपनी योजनाएँ बनाते नजर आएंगे।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LDA Anant Nagar: 1BHK से 2BHK तक, LDA की नई योजना में क्या आपके लिए भी है घर?
Recommended image2
सिर पर पल्लू रखकर शराब की तस्करी कर रही थी उन्नाव की अम्मा, ऐसे पकड़ी गई
Recommended image3
कर्ज लेकर दहेज के लिए खरीदी थी बाइक, फेरे से पहले दूल्हा उसी पर बैठकर हुआ फरार!
Recommended image4
पति के लिए पत्नी का अनोखा गिफ्ट, 1.6 करोड़ बार देखा गया वीडियो
Recommended image5
IMD Weather Forecast: यूपी-एमपी में 42°C,चलेंगी गर्म हवाएं, दिल्ली-झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
Related Stories
Recommended image1
कौन है माघ मेला 2026 की Viral Girl? जिसकी हो रही है महाकुंभ की मोनालिसा से तुलना
Recommended image2
FIR, नोटिस और हाईकोर्ट का झटका! देर रात थाने क्यों पहुंची नेहा सिंह राठौर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved