MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP SIR Draft Voter List जारी: कटे 2.89 करोड़ नाम! आपका नाम भी गायब तो तुरंत करें ये काम

UP SIR Draft Voter List जारी: कटे 2.89 करोड़ नाम! आपका नाम भी गायब तो तुरंत करें ये काम

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और अब कुल मतदाता 12.55 करोड़ रह गए हैं। नाम गायब होने पर 6 फरवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकती है। जानिए पूरी प्रक्रिया।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 06 2026, 02:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Social Media

2.89 करोड़ नाम कटे, अब 12.55 करोड़ मतदाता

मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ होती है और जब उसी सूची में बड़े बदलाव हों, तो सवाल स्वाभाविक हैं। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) के बाद मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। इस प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन हुआ है, जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

SIR के बाद बदली तस्वीर, 2.89 करोड़ नाम हटाए गए

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार, सत्यापन अभियान के बाद लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गएहैं। इन विलोपनों के बाद उत्तर प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या 12.55 करोड़ रह गई है। SIR से पहले राज्य में 15.44 करोड़ पंजीकृत मतदाता दर्ज थे।

Related Articles

Related image1
UP Crime News: दिन में दोस्ती-रात में मर्डर! एक छोटी सी बहस ने उजाड़ दिया परिवार
Related image2
Good News! कानपुर में ग्रीन एनर्जी की एंट्री, 70 गांव होंगे रोशन
35
Image Credit : Asianet News

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि ड्राफ्ट सूची में नाम न दिखे तो घबराएं नहीं। मतदाता Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी जांच सकते हैं।

मतदाता वेबसाइट voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाकर

  • EPIC नंबर
  • नाम
  • विधानसभा क्षेत्र
  • जिला

जैसी जानकारी भरकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं।

45
Image Credit : stockPhoto

नाम गायब है तो क्या करें

यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है, तो वह 6 फरवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकता है।

  • Form-6: नए मतदाता या जिनके नाम हट गए हैं
  • Form-7: गलत या अनावश्यक नाम हटवाने के लिए
  • Form-8: नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए

ये फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरे जा सकते हैं। इसके साथ जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। मतदाता अपने क्षेत्र के Booth Level Officer (BLO) से भी संपर्क कर सकते हैं।

55
Image Credit : google

यूपी में अब तक का सबसे बड़ा वोटर लिस्ट क्लीन-अप

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, यह उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान है। हटाए गए 2.89 करोड़ नामों में—

  • 1.26 करोड़ नाम स्थानांतरण के कारण
  • 46 लाख मृत मतदाताओं के
  • 23.70 लाख डुप्लीकेट प्रविष्टियां
  • 83.73 लाख ऐसे मतदाता जो पते पर नहीं मिले

अन्य श्रेणियों में भी कुछ नाम हटाए गए हैं।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य किसी को बाहर करना नहीं, बल्कि सटीक, पारदर्शी और भरोसेमंद मतदाता सूची तैयार करना है। ड्राफ्ट सूची के बाद अंतिम मतदाता सूची दावा-आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पासपोर्ट नहीं, वीजा नहीं... ब्रह्मपुत्र मेल में पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, क्यों आया था?
Recommended image2
लव मैरिज के 30 दिन बाद मौत! कमरे में फंदे से लटका मिला फैजान, मर्डर या सुसाइड?
Recommended image3
मिर्जापुर के थाने में खोदा गया गड्ढा, फिर दफन हुई 10,234 लीटर शराब; कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Recommended image4
घर का दरवाजा खोला तो सामने बैठा था मगरमच्छ, सीतापुर में ग्रामीण के उड़ गए होश, फिर...
Recommended image5
Lucknow Crime: बैंकर की कथित क्राइम स्टोरी में नया ट्विस्ट! जान-पहचान वाला ऑटो ड्राइवर पुलिस के रडार पर
Related Stories
Recommended image1
UP Crime News: दिन में दोस्ती-रात में मर्डर! एक छोटी सी बहस ने उजाड़ दिया परिवार
Recommended image2
Good News! कानपुर में ग्रीन एनर्जी की एंट्री, 70 गांव होंगे रोशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved