UP Vidhan Bhavan Inauguration : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के नए गुंबद, सभा मंडप, नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 और अतिविशिष्ट जलपान गृह का लोकार्पण किया। मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता हुए शामिल।

Uttar Pradesh Assembly Dome Inauguration: लोकतंत्र के केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश विधान भवन ने आज एक नया स्वरूप देखा। ऐतिहासिक भवन के प्रवेश द्वार पर बना नया गुंबद न केवल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है, बल्कि यह प्रदेश की नई सोच और विकास की दिशा का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इस गुंबद का लोकार्पण किया और नवनिर्मित सभा मंडप को जनता को समर्पित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए सभा कक्ष और जलपान गृह का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 और अतिविशिष्ट जलपान गृह का भी उद्घाटन किया। इन सुविधाओं के माध्यम से विधानसभा के कार्यों को और अधिक सहज, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में आरती के दौरान भयानक आग लगने से अफरा-तफरी

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, शामिल हुए ये नेता

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पक्ष और विपक्ष के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। सभी ने सत्र को सुचारु और सार्थक बनाने के लिए सहयोग पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: UP: अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, रात में घर बुलाकर युवक की पिटाई, प्लास से दांत उखाड़े, शरीर पर गहरे घाव