अंसारी पर अदालत ने पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

लखनऊ। यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक मोख्तार अंसारी को गैंगेस्टर एक्ट में दस साल की सजा सुनाई गई है। अंसारी पर अदालत ने पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पूर्व विधायक अंसारी के सहयोगी सोनू यादव को भी पांच साल की जेल की सजा और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद मोख्तार अंसारी के वकल लियाकत ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ वह लोग हाईकोर्ट जाएंगे। उम्मीद है वहां न्याय मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा पूर्व विधायक मोख्तार अंसारी ने?

सजा सुनाए जाने के बाद बाहुबली पूर्व विधायक मोख्तार अंसारी ने कहा कि 2009 के गैंगेस्टर केस में उनको सजा सुनाई गई जबकि वह साल 2005 से जेल में हैं। इस केस से उनका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन उनके खिलाफ फैसला दे दिया गया।