हाथरस में स्वतंत्रता दिवस पर दुकान की छत पर तिरंगा लगाते समय एक युवक की हाई टेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। 'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रेरित सुहेल की मौत से परिवार में मातम छा गया।

हाथरस, देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। लोगों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने घरों पर झंडा फहरा कर आजादी के पर्व का जश्न मनाया। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक दुखद खबर है। जहां 15 अगस्त के मौके पर एक 19 साल के युवक की अपनी दुकान के छत पर तिरंगा झंडा लगाते वक्त मौत हो गई। लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसकी सांसे रूक चुकी थीं। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक झटका लगा और टूट गईं सांसे

दरअसल, यह घटना हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे की है। जहां गुरूवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुहेल नाम का युवक तिरंगा फहराने के लिए अपनी दुकान की छत पर चढ़ा, लेकिन वह ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसे इतना जोर का झटका लगा कि वह जमीन पर गिर पड़ा। सुहेल के गिरते ही आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए पहंचे, आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रेरित थ सुहेल

बता दें कि मृतक सुहेल जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में खिजरगंज का रहने वाला था। उसकी नगर पालिका के पास में एक दुकान है। 15 अगस्त की सुबह उसने जल्दी दुकान खोल ली थी। क्योंकि उसे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत दुकान पर तिरंगा लगाना था। साथ ही शाम को दुकान जल्दी बंद करना था। लेकिन ईश्वर को तो शायद कुछ ओर ही मंजूर था। तभी तो जश्न की बीच वह दुनिया को अलविदा कह गया।

सुहेल के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी ही दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जहां लोग जश्न मनाने पहुंचे और मातम पसर गया। सुहेल के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-इकलौते बेटे को गेम खेलने से मना करना मां को पड़ा भारी, दे गया जिंदगी भर का गम