उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम में मौसम एक बार फिर करवट ले सकती है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। यातायात व्यवस्था ठप होने के साथ ही लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर हैं। शीतलहर और गिरते तापमान से लोग काफी परेशान हैं। पाला गिरने से फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को ठंड से आराम नहीं मिलने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, जौनपुर, गोरखपुर,मुरादाबाद, सीतापुर, चित्रकूट, उन्नाव, शाहजहांपुर, मेरठ, देवरिया, बस्ती, बहराइच, ललितपुर, बांदा और महोबा जैसे जिलों में घने कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

19, 20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

 पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में दिन में हल्की धूप देखने को मिली है, लेकिन शीतलहर के कारण धूप का असर बिल्कुल बेअसर साबित हो रहा है। आईएमडी के अनुसार 19 जनवरी को कुछ जिलों में घने कोहरे की संभावना है। वहीं 20 और 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: ये कार नहीं सुपरकार है! बिना पेट्रोल-डीजल चलेगी, कीमत सिर्फ सवा 3 लाख

सुबह के समय घने कोहरे की संभावना

गलन भरी ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, सुबह के समय कई इलाकों में पाला गिरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत मिलने में अभी कुछ और समय लग सकता है। आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड की स्थिति में सुधार की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।