उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे लेकर थाना पहुंच गई। महिला ने युवक पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कौशांबी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी जिले में एक महिला ने एक आदमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वह प्राइवेट पार्ट के कटे हुए हिस्से को लेकर थाना पहुंच गई और पुलिस अधिकारी से कहा कि मुझे केस दर्ज करानी है। मेरे साथ रेप की कोशिश हुई है। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ रेप की कोशिश की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने चाकू से युवक का प्राइवेट पार्ट काटा था। इसके बाद वह घटना की जानकारी देने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी। महिला द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 23 साल के एक लड़के ने उसके साथ रेप की कोशिश की। वह उसके घर पर नौकर के रूप में काम करता था। महिला का पति सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता है।

सब्जी काटने वाले चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट

महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को परिवार के अन्य सदस्य घर में नहीं थे। इस बात का फायदा उठाते हुए आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ रेप की कोशिश की। वह रसोई बंद करने के बहाने भागने में सफल रही और चाकू लेकर लौटी। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

पुलिस ने बरामद किया चाकू

महिला की शिकायत के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने घर से खून से लथपथ बेडशीट और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी व्यक्ति बोला- महिला ने बेहोश कर काटा प्राइवेट पार्ट

पुलिस को दिए बयान में आरोपी व्यक्ति ने घटना को लेकर एक अलग ही कहानी सुनाई। उसने कहा कि वह बचपन से महिला के घर में काम कर रहा है। महिला ने उसे बुलाया और बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। घायल व्यक्ति के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 326 और 308 के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, 6 दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत

डीएसपी मंझनपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को एक विवाद की सूचना मिली थी, जिसके चलते महिला ने व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा और बाद में उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- UP News: नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग, दो जनरल बोगियों में आग के बाद भगदड़, कई घायल