विकसित यूपी 2047 का लक्ष्य योगी सरकार ने तय किया है। 2030 तक यूपी को कृषि उत्पादकता में देश में नंबर-1 और 2047 तक वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने का संकल्प लिया गया है। फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, एफपीओ और रिसर्च से किसान होंगे लाभान्वित।
Yogi Adityanath Agriculture Vision: उत्तर प्रदेश अब केवल भारत की राजनीति का केंद्र नहीं, बल्कि कृषि क्रांति का भविष्य भी गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “विकसित यूपी @2047” के संकल्प के साथ 22 वर्षों का ऐसा विजन प्रस्तुत किया है, जो न सिर्फ किसानों के जीवन को बदल देगा बल्कि प्रदेश को वैश्विक स्तर पर कृषि उत्पादकता और निर्यात में अग्रणी बनाएगा।
2030 और 2047 का डबल लक्ष्य
योगी सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए दो चरणों में लक्ष्य तय किए हैं।
- 2030 तक: यूपी को देश में फसल उत्पादकता और कृषि निर्यात में नंबर-1 बनाना।
- 2047 तक: वैश्विक मंच पर मैक्सिको, चीन, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों की कतार में शामिल करना।
यूपी कृषि निर्यात में भी दम दिखाने को तैयार है। 2047 तक इसका नाम रूस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे शीर्ष कृषि निर्यातक देशों में गिना जाएगा।
यह भी पढ़ें: कौन है 52 साल का बाहुबली विकास यादव, जिसकी दुल्हन बनी वेल क्वालिफाइड 32 साल की हर्षिका
किसानों को नई सुविधाएं
- सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं:
- भंडारण और मूल्य संवर्धन पर बड़ा निवेश
- फूड प्रोसेसिंग, मेगा फूड पार्क और कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार
- पीएसीएस और एफपीओ मॉडल से किसानों को संगठित लाभ
- नवाचार और वैज्ञानिक तकनीक के जरिए “सस्टेनेबल एग्रीकल्चर” की नींव
- कृषि शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देकर यूपी को एग्रीकल्चर हब बनाना
पिछले आठ सालों में बड़ा बदलाव
2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कोल्ड चेन, प्रोसेसिंग और आधुनिक तकनीक लगभग न के बराबर थी। किसान अपनी उपज का सही मूल्य पाने के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन योगी सरकार ने आठ साल में तस्वीर बदल दी।
- मंडी व्यवस्था को मजबूत किया गया।
- स्टोरेज और कोल्ड चेन सुविधाओं का विस्तार हुआ।
- एफपीओ मॉडल और कृषि नवाचार को बढ़ावा मिला।
आज यूपी कृषि उत्पादकता और विविधीकरण दोनों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
किसानों का प्रदेश से देश तक सफर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का किसान आने वाले समय में केवल प्रदेश और देश की जरूरतें पूरी नहीं करेगा, बल्कि दुनिया को भी खाद्य सुरक्षा देने में योगदान देगा। यही “विकसित यूपी @2047” का असली लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें: 'वो बिना कपड़ों के आते और महिलाओं को उठाकर ले जाते', मेरठ में आई 'न्यूड गैंग'
