Year Ender 2025: साल 2025 में योगी सरकार का निवेश मॉडल उत्तर प्रदेश की पहचान बना। इन्वेस्ट यूपी से निवेश की तस्वीर बदली और यूपी निवेशकों का भरोसेमंद ठिकाना बना। राज्य में निवेशकों को पूरा सपोर्ट मिला।  

लखनऊ: साल 2025 अब खत्म होने को है। इस साल योगी सरकार का निवेश मॉडल उत्तर प्रदेश की पहचान बना। इन्वेस्ट यूपी ने पूरे साल निवेश की तस्वीर बदल दी और प्रदेश को निवेशकों के लिए भरोसेमंद और आसान ठिकाना बना दिया। राज्य में निवेशकों को सिंगल-पॉइंट संपर्क केंद्र, निवेश सारथी पोर्टल और मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से पूरा सपोर्ट मिला। निवेश प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाई गई, जिससे निवेश और उद्योग के क्षेत्र में राज्य ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। यूपी मॉडल सालभर पूरे देश में छाया रहा, जिससे यूपी अब निवेश और रोजगार का नया हब बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन्वेस्ट यूपी: निवेश को पूरा सपोर्ट

इन्वेस्ट यूपी ने पूरे साल निवेशकों को उनके प्रोजेक्ट की शुरुआत से लेकर पूरा होने तक मदद दी। निवेशकों को सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि समस्या समाधान और हैंडहोल्डिंग भी उपलब्ध कराई गई। यही वजह है कि यूपी आज निवेशकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने निवेश को आसान बनाया

इस साल निवेश सारथी पोर्टल ने निवेश प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाया। इस पोर्टल पर निवेशक एमओयू साइनिंग, निवेश इंटेंट पंजीकरण, शिकायत निस्तारण और प्रोजेक्ट ट्रैकिंग आसानी से कर सकते हैं। साथ ही निवेश मित्र योजना के तहत ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट सिस्टम से प्रोत्साहन आवेदन और ट्रैकिंग पूरी तरह डिजिटल हो गई।

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र: हर निवेशक का अपना गाइड

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना ने निवेशकों के लिए 2025 में मजबूत सहारा बनकर काम किया। हर निवेशक को एक समर्पित उद्यमी मित्र दिया गया, जो विभागीय समन्वय, नीति मार्गदर्शन और स्थानीय समस्या समाधान में मदद करता रहा। इसके चलते सभी जनपदों और औद्योगिक प्राधिकरणों में निवेशकों को तुरंत और भरोसेमंद सहायता मिली।

सेक्टोरल डेस्क ने दिया उद्योग-विशेष फोकस

इस साल इन्वेस्ट यूपी के तहत पांच सेक्टोरल डेस्क वस्त्र एवं परिधान, ऑटोमोबाइल और ई-मोबिलिटी, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और GCC सक्रिय रहे। इन डेस्क ने रोड शो, राउंडटेबल और उद्योग संवाद को बढ़ावा दिया और सेक्टर-विशेष निवेश रणनीति को मजबूत किया।

कंट्री डेस्क ने बढ़ाया विदेशी निवेश

विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने छह कंट्री डेस्क (रूस, जर्मनी-फ्रांस, UAE-सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया-ताइवान और यूनाइटेड किंगडम) चालू रखे। इन डेस्कों ने वैश्विक कंपनियों और निवेशकों से सीधे संपर्क कर निवेश को बढ़ावा दिया।

उत्तर प्रदेश: निवेशकों का ड्रीम डेस्टिनेशन

साल 2025 में योगी सरकार ने निवेश को सिर्फ नीति तक सीमित न रखकर पूरा सिस्टम तैयार किया। इन्वेस्ट यूपी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, उद्यमी मित्र और ग्लोबल आउटरीच के माध्यम से यूपी निवेशकों के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और अवसरों से भरा राज्य बन गया।