Yogi Adityanath visit to kasganj : उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज सीएम योगी आदित्यनाथ  दौरे पर हैं। वह जिले की जनता को कई तोहफे देंगे। सबसे पहले:191 करोड़ की पुलिस लाइन का उद्घाटन, फिर 724 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 

Yogi Adityanath visit to kasganj : कासगंज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कासगंज में 191 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नई पुलिस लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जिले में 724 करोड़ रुपए की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के लिए 20 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी का कासगंज में शेड्यूल

विकास योजनाओं के उद्घाटन के बास सीएम योगी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए 20 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है। इसके अलावा सीएम योगी कासगंज के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।