NDRF की 44 सदस्यीय टीम 6,832 मीटर ऊँची केदार डोम चोटी फतह करने निकली है। ये अभियान उच्च हिमालय क्षेत्रों में रेस्क्यू के लिए भी मददगार होगा।

उत्तराखंड। डी.जी एनडीआरएफ श्री पीयूष आनंद ने बताया कि ट्रैकिंग का यह अभियान उच्च हिमालय क्षेत्रों में रेस्क्यू करने के लिए भी सहायक सिद्ध होगा। इससे हमारे जवान उच्च हिमालय क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान करने के लिए सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा जब भी राज्य को एनडीआरएफ की आवश्कता पड़ती है, हम हमें तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा टाइम ऑफ रिस्पॉन को भी कम किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 इस अभियान में 44 सदस्यों का दल देहरादून, उत्तरकाशी, गंगोत्री, चिरबासा, भोजवासा, तपोवन तथा कीर्ति ग्लेशियर होते हुए लगभग 6,832 मीटर ऊँची 'केदार डोम' चोटी को फतह करने के लिए जा रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण ट्रैक में दुर्गम पर्वतीय रस्ते, हिमनदों हैं।