देहरादून नगर निगम में शुक्रवार को नए महापौर सौरभ थपलियाल और पार्षदों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मौके पर उपस्थित रहे और पौधारोपण किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को श्री सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री विनय रोहेला, श्री विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बंसल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।