38वें राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल की मिश्रित श्रेणी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, असम और तेलंगाना जैसी टीमें स्वर्ण पदक के लिए जोर-आजमाइश कर रही हैं।

38वें राष्ट्रीय खेल में नेटबॉल मिश्रित श्रेणी में विभिन्न राज्यों की टीमों ने टीमवर्क और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धाओ में चुनौतियां पेश की। पुरुष और महिला खिलाड़ियों से बनी मिश्रित टीम द्वारा खेल भावना का शानदार प्रदर्शन दिखा। पूल ए में छत्तीसगढ़ ने पहले हरियाणा को 33-32 से हराया और दूसरे मैच में पुडुचेरी पर 34-27 से शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने भी पुडुचेरी को 37-17 से हराकर जीत हासिल की, लेकिन हरियाणा के खिलाफ मैच में पिछड़ गए, जिसने मैच 39-30 से जीत लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूल बी में उत्तराखंड ने कर्नाटक को 32-23 से हराया, जबकि असम ने तेलंगाना को 30-28 से हराया। तेलंगाना ने अपने अगले मैच में उत्तराखंड को 38-31 से हराकर जोरदार वापसी की। असम ने कर्नाटक पर 30-28 से जीत दर्ज करक अपनी जीत का सिंसिला जारी रखा। टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, जहां टीमें अपनी खेल रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, क्योंकि सभी टीमों का लक्ष्य स्वर्ण पदक हासिल करना है।