टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन, 23 फरवरी, बुधवार को मेष राशि वाले अपने जरूरी काम टाल दें तो बेहतर रहेगा। वृषभ राशि वालों को समाज में सम्मान मिलेगा। मिथुन वालों के रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। कर्क वाले अपना रास्ता खुद बनाएंगे। सिंह राशि वाले आज अपने पुराने काम का आंकलन करें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है। आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी। और आपको परिवार और समाज में सम्मान मिलेगा। लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलत फहमी आ सकती है। किस व्यक्ति पर विश्वास रखें, यह तय करना भी आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है। जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
दूसरों के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता को कम करने की कोशिश करें। आज सकारात्मक से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा। या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरूआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरूआत आप कर पाएंगे। आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है। किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिन भर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बढ़ी डील की सूचना मिल सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
