टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 24 फरवरी, गुरुवार को मेष राशि वालों के काम को बोझ बढ़ सकता है। वृष वाले नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। मिथुन वाले जीवन में संतुलन बनाकर रखें। कर्क वालों को जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सिंह वालों को अपने काम में सफलता मिलेगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है। आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने की वजह से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टाले। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब रहते हैं या फिर अधिक दूर इन दोनों बातों में संतुलन बनाकर रखें। किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने व्यक्तित्व के बारे में सजग होकर किन बातों पर ध्यान देना उपयुक्त होगा। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय आज आप ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। आत्म विश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आपको आज प्राप्त होगा। परिवार में आनंदित माहौल रहेगा। आज पूराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग आपको आज प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदिकियां बढ़ने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा, जिसका आनंद आप अपने दोस्तों के साथ मना पाएंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आपके विचारों द्वारा आप मनचाही वस्तु या परिस्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
