Acer Veriton Vero All-in-One PCs बिजनेस-ऑफिस के लिए शानदार विकल्प हैं। इनमें 128GB तक RAM, Intel Core Ultra प्रोसेसर और शानदार डेटा सिक्योरिटी जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
Acer Veriton Vero All-in-One PC: Acer Veriton Vero 6000 और 4000 All-in-One PCs को ऑफिस, बैंक, अस्पताल और स्कूल-कॉलेज की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इनमें Intel Core Ultra प्रोसेसर के ऑप्शन, 23.8 इंच का फुल एचडी (Full HD) डिस्प्ले, 128GB तक RAM, कई कनेक्टिविटी विकल्प और बिजनेस से जुड़े सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। जानिए इसकी 7 सबसे बड़ी खूबियां...
बिजनेस के लिए कैसे फायदेमंद हैं Acer Veriton PCs?
ऑफिस, बैंक, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों में ऐसे कंप्यूटर की जरूरत होती है, जो रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल सकें। Acer Veriton Vero All-in-One PCs में कंप्यूटर और स्क्रीन एक ही यूनिट में मिलते हैं। ये सिस्टम अलग-अलग कामकाजी जरूरतों के हिसाब से कॉन्फिगर किए जा सकते हैं।
रोजमर्रा के काम के लिए प्रोसेसिंग पावर
अकाउंटिंग, ERP, CRM और एक साथ कई सॉफ्टवेयर चलाने जैसे कामों के लिए प्रोसेसर अहम होता है। Acer Veriton Vero 6000 और 4000 All-in-One PCs में Intel Core Ultra 5, Ultra 7 और Ultra 9 प्रोसेसर के ऑब्शन मिलते हैं।
कम जगह में बड़ा डिस्प्ले
इन दोनों मॉडल में 23.8 इंच की Full HD IPS स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1920 × 1080 है और एंटी-ग्लेयर फीचर स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी के असर को कम करने में मदद करता है। टचस्क्रीन का ऑब्शन भी उपलब्ध है। कंप्यूटर और मॉनिटर एक साथ होने से डेस्क पर जगह बच सकती है।
मेमोरी और स्टोरेज के कई ऑप्शन
बिजनेस के काम बढ़ने के साथ कंप्यूटर की मेमोरी और स्टोरेज की जरूरत भी बदल सकती है। Acer Veriton Vero 6000 और 4000 में कॉन्फिगरेशन के अनुसार 128GB तक DDR5 RAM का सपोर्ट है। इनमें दो M.2 SSD स्लॉट और दो SATA कनेक्टर भी हैं। स्टोरेज के ऑप्शन 256GB से 2TB तक उपलब्ध हैं।
कनेक्टिविटी के कई ऑप्शन
ऑफिस में कंप्यूटर को नेटवर्क, कीबोर्ड, माउस, डिस्प्ले और दूसरे डिवाइस से जोड़ने की जरूरत होती है। इन PCs में USB Type-A, USB Type-C, DisplayPort 1.4, HDMI आउटपुट और Ethernet पोर्ट मिलते हैं। Wi-Fi 6, Wi-Fi 6E या Wi-Fi 7 का ऑप्शन भी मिलता है।
डेटा की सुरक्षा के लिए फीचर्स
ऑफिस के कंप्यूटर में जरूरी फाइलों और संस्थान के डेटा की सिक्योरिटी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन Acer PCs में firmware-based TPM 2.0 और BIOS आधारित SSD पासवर्ड सुरक्षा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ कॉन्फिगरेशन में अलग TPM मॉड्यूल, चेसिस खुलने का पता लगाने वाला सेंसर और Acer के अतिरिक्त मैनेजमेंट टूल्स के ऑप्शन भी मिलते हैं।
अलग-अलग कामकाजी जरूरतों के लिए ऑप्शन
Veriton Vero 6000 में Intel Q870 और Veriton Vero 4000 में Intel B860 चिपसेट दिया गया है। कॉन्फिगरेशन के अनुसार Windows 11 Pro, Windows 11 Home और Linux का ऑप्शन मिलता है। हाइट एडजस्ट करने वाले स्टैंड भी उपलब्ध हैं। वहीं, पारंपरिक डेस्कटॉप PCs उन संस्थानों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें अलग-अलग कॉम्पोनेंट और विस्तार के ज्यादा ऑप्शन चाहिए।






