iPhone 18 Launch Event Live: एपल आज रात अपना मेगा इवेंट आयोजित करेगा। iPhone 18 Pro के साथ पहला मुड़ने वाला फोन और नए AirPods लॉन्च होने की उम्मीद है।

Apple Event 2026 Live: टेक की दुनिया का आज, 9 सितंबर सबसे बड़ा दिन है। आज एपल का नया मॉडल आईफोन 18 लॉन्च होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लोग नए आईफोन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार का जलवा कुछ अलग ही होने वाला है। आज रात सिर्फ नए मॉडल की स्क्रीन या कैमरा अपग्रेड नहीं होगा, बल्कि कंपनी अपने इतिहास का सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। अगर आप भी नई टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं, तो आज की रात मिस करने लायक नहीं है। आइए जानते हैं आज एपल के इवेंट में क्या खास होने वाला है, इस इवेंट को कहां, कब और कैसे लाइव देख सकते हैं...

iPhone 18 Pro के साथ आएगा मुड़ने वाला iPhone Ultra

इवेंट में प्रो लवर्स के लिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तो पेश किए ही जाएंगे, लेकिन असली हलचल कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 'iPhone Ultra' नाम दिया जा सकता है। करीब 7 साल पहले जब सैमसंग ने फोल्डेबल मार्केट में कदम रखा था, तब से लोग पूछ रहे थे कि यह फीचर एपल में कब दिखेगा। अब इंतजार खत्म होता दिख रहा है। हालांकि, ये फोन जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। इसकी अनुमानित कीमत करीब $2,000 (करीब 1.65 से 1.70 लाख रुपए) आंकी जा रही है।

Apple के नए CEO का पहला बड़ा इम्तिहान

यह लॉन्चिंग एक और वजह से बेहद खास है। टिम कुक के पद छोड़ने के बाद कंपनी की कमान संभालने वाले नए सीईओ जॉन टर्नस (John Ternus) के नेतृत्व में यह पहला बड़ा मेगा इवेंट है। पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए नेतृत्व में एपल क्या नया करिश्मा दिखाता है।

आईफोन 18 के अलावा और क्या-क्या देखने को मिलेगा?

कैमरा वाले नए AirPods: ईयरबड्स में इन-बिल्ट कैमरा और स्मार्ट सेंसर्स का सपोर्ट।

नेक्स्ट-जेन Apple Watch: नए हेल्थ फीचर्स और बेहतर बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच।

स्मार्ट HomePod: घर के लिए ज्यादा पावरफुल और अपग्रेडेड स्मार्ट स्पीकर।

Apple Event LIVE: भारत में कब और कहां देखें?

तारीख: बुधवार, 9 सितंबर

शुरुआत का समय: भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: ये इवेंट एपल के ऑफिशियल YouTube चैनल और उनकी वेबसाइट पर लाइव दिखाया जाएगा। आप यूट्यूब पर जाकर 'Notify Me' का रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, ताकि लॉन्चिंग का एक सेकंड भी मिस न हो।