Vivo X500 सीरीज 21 सितंबर को लॉन्च हो रही है। 4K HDR पोर्ट्रेट और नेक्स्ट-लेवल वीडियो फीचर्स के साथ क्या ये आईफोन को टक्कर दे पाएगा? जानें पूरी डिटेल्स।
Vivo X500 vs iPhone Camera: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो मानते हैं कि वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में सिर्फ Apple का iPhone ही सबसे बेस्ट है? अगर हां, तो अब अपनी ये राय बदलने के लिए तैयार हो जाइए। मार्केट में एक नया एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन दस्तक देने जा रहा है, जो आईफोन के वीडियो कैमरे को कड़ी टक्कर देगा। हम बात कर रहे हैं Vivo X500 सीरीज की। वीवो के पिछले स्मार्टफोन्स जैसे X300 Pro और X300 Ultra ने पहले ही अपने शानदार कैमरे से लोगों को दीवाना बना रखा है और अब कंपनी अपने नए लाइनअप के साथ वीडियो क्वालिटी को एक अलग ही लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या खास मिलने वाला है और यह कब लॉन्च हो रहा है...
Vivo X500 कब और कहां लॉन्च हो रहा है?
Vivo के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर केशव चुघ ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि Vivo X500 सीरीज 21 सितंबर को चीन में लॉन्च होने जा रही है। भले ही ये शुरुआत में चीन के बाजार में उतारा जा रहा है, लेकिन टेक जानकारों का मानना है कि ग्लोबल और भारतीय मार्केट में भी इसकी एंट्री बहुत जल्द देखने को मिल सकती है, क्योंकि कंपनी अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के बीच का अंतर काफी कम कर चुकी है।
वीडियो लवर्स के लिए क्यों खास है ये फोन?
नए वीडियो स्टाइल्स और मोड्स
अगर आपको रील्स बनाना, व्लॉगिंग करना या सिनेमैटिक वीडियो शूट करना पसंद है, तो इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे। कंपनी के एग्जीक्यूटिव हान बॉक्सियाओ के अनुसार, फोन में तीन नए प्रीसेट वीडियो मोड्स मिलेंगे, Sunlight Film, Cool Silver Halide और Sunny Day। इसके अलावा एक खूबसूरत 'Paris Afterglow' नाम का सिनेमैटिक स्टाइल भी जोड़ा गया है।
कस्टम कलर प्रोफाइल्स
आमतौर पर आईफोन या गूगल पिक्सल (Google Pixel) जैसे फोन्स फोटो के लिए तो कलर सेटिंग्स बदलने देते हैं, लेकिन वीडियो में यह काफी मुश्किल होता है। Vivo X500 में आप अपने मनपसंद वीडियो कलर टोन खुद बना सकेंगे, उन्हें सेव कर सकेंगे और दूसरों के साथ शेयर (QR कोड के जरिए) भी कर सकेंगे।
स्टोरेज की बचत
भारी-भरकम 'LOG फॉर्मेट' में शूट किए बिना ही आप नॉर्मल वीडियो मोड में भी प्रोफेशनल कलर इफेक्ट्स लगा पाएंगे, जिससे आपके फोन की मेमोरी जल्दी नहीं भरेगी।
4K HDR पोर्ट्रेट वीडियो, सुपर स्लो-मोशन
इससे पीछे का बैकग्राउंड ब्लर करके 4K HDR क्वालिटी में एकदम क्रिस्प और शार्प वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। इसमें 4K/240fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी, यानी हर एक पल को बेहद स्मूथ और फिल्मी अंदाज में कैप्चर किया जा सकेगा।
क्या वाकई iPhone को पीछे छोड़ देगा यह फोन?
स्मार्टफोन की दुनिया में जब भी वीडियो की बात आती है, तो iPhone को 'गोल्ड स्टैंडर्ड' माना जाता है। लेकिन वीवो जिस तरह से कैमरा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है, उसने कंटेंट क्रिएटर्स की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। जानकारों के मुताबिक, अगर आप व्लॉगिंग या रील्स के लिए एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बिना किसी एडिटिंग ऐप के ही एकदम सिनेमाई फुटेज मिल जाए, तो Vivo X500 सीरीज गेम-चेंजर साबित हो सकती है।


