Cardless ATM cash withdrawal: ATM कार्ड के बिना मशीन से पैसे निकालने का तरीका क्या है? क्या कार्डलेस ATM निकासी पर कोई एक्सट्रा चार्ज लगता है? मोबाइल से ATM से कैश निकालने के लिए क्या जरूरी है?

बाहर जाते समय अचानक से कैश की जरूरत पड़े लेकिन आपके पास ATM कार्ड न हो? तो ऐसे में किसी दुकान में जाकर एक्स्ट्रा पे करके कैश लेने की जरूरत नहीं है। बिना ATM कार्ड के अब एटीएम मशीन से आसानी से रुपये निकाले जा सकते हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आखिर किन बैंक से कौन से सिंपल स्टेप्स अपनाकर यूपीआई कैश निकाला जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्डलैस एटीएम से कैश कैसे निकाले?

  1. आप एटीएम मशीन में जाने के बाद UPI कैश विड्रॉल ऑप्शन चुनें।
  2. आप 10 हजार के अंदर जितना भी अमाउंट निकालना है, उसे एटीएम में दर्ज करें।
  3. अब मोबाइल को ओपन करें और ATM मशीन में दिखाया गया QR कोड स्कैन करें। किसी भी UPI ऐप से आप मशीन की मदद से कैश निकाल सकेंगे।
  4. मोबईल से UPI पेमेंट कन्फर्म करें और कैश सीधे एटीएम से निकल जायेगा। इस दौरान आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ये बेहद सिंपल प्रोसेस है। 

और पढ़ें: बिजली जाते ही करेगी दिन जैसी रोशनी, देखें बेस्ट LED टॉर्च ऑप्शन, कीमत ₹10 से शुरू

किस बैंक एटीएम में सुविधा है उपलब्ध?

सभी बैंक के एटीएम में बिना कार्ड के UPI कैश की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कुछ बैंक जैसे कि HDFC, बीओबी, SBI और केनरा बैंक के एटीएम में फिलहाल ये सुविधा उपलब्ध है। आप एक समय में 10 हजार से ज्यादा रु नहीं निकाल सकते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • कार्डलेस कैश निकालने के लिए UPI ऐप का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। इसलिए समय-समय पर ऐप को अपडेट करते रहें। अगर ऐप काम नहीं करेगा तो कैश निकालने में दिक्कत न हो।
  • पैसे निकालने के बाद SMS अलर्ट जरूर चेक करें।
  • ATM पर QR कोड स्कैन करते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और UPI PIN सार्वजनिक स्थानों पर दर्ज करते समय सावधानी रखें।

और पढ़ें: Motorola Edge 2026 लॉन्च, जानिए कीमत-फीचर्स और सेल डेट की पूरी डिटेल

View post on Instagram