Create Navratri Photos with AI: वही पुराने और घिसे-पिटे किसी के भेजे नवरात्रि मैसेज अब बीते जमाने की बात हो गए हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 2026 पर कुछ हटके ट्राई करें। जानिए कैसे AI की हेल्प से आप सबसे यूनिक विशेज तैयार कर सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर छा जाएं।
Navratri AI Wishes 2026: आज 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। अगले 9 दिनों तक (27 मार्च तक) मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की भक्ति में पूरा देश डूबा रहेगा. इस दौरान लोग अपनों को नवरात्रि की शुभकामनाओं वाली फोटो, मैसेज भेजते हैं। लेकिन क्या आप अभी भी वही पुराने, घिसे-पिटे 'Forwarded' मैसेज अपनों को भेज रहे हैं? इस नवरात्रि टेक्नोलॉजी की हेल्प लीजिए। इसके लिए आपको प्रोफेशनल डिजाइनर बनने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 2 मिनट में AI (Artificial Intelligence) की मदद से खुद की फोटो वाले शानदार नवरात्रि वीडियो और ग्रीटिंग्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस काम को चुटकियों में बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं...
AI से नवरात्रि विशेज बनाने के 3 आसान तरीके
1. अपना नाम और फोटो वाला 3D इमेज
- माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल आजकल बहुत वायरल है। आपको बस लिखना है कि आपको कैसी फोटो चाहिए।
- इसके लिए गूगल पर 'Bing Image Creator' सर्च करें।
- वहां लिखें- 'A boy/girl sitting in front of Goddess Durga, wearing traditional clothes, 'Happy Navratri' written on background.'
- यह AI आपको पलक झपकते ही ऐसी फोटो बना कर देगा जो देखने में एकदम रियल और प्रोफेशनल लगेगी।
2. जादुई वीडियो और रील्स
- अगर आप अपनी फोटो को बोलता हुआ या एनिमेटेड बनाना चाहते हैं, तो 'Canva' का 'Magic Media' फीचर बेस्ट है।
- इसमें अपनी फोटो अपलोड करें और 'Navratri' एलिमेंट्स सर्च करें।
- वहां मौजूद AI टूल्स आपकी साधारण फोटो में जान फूंक देंगे और बैकग्राउंड में माता के भजन खुद-ब-खुद सेट हो जाएंगे।
3. एआई वाली शायरी और मैसेज
- वही पुराने मैसेज बोरिंग हो गए हैं? एआई से एकदम फ्रेश शायरी लिखवाएं।
- ChatGPT या Gemini में से किसी पर टाइप करें- 'Write a unique Navratri wish for my family in simple Hindi.'
- आपको ऐसी कड़क लाइनें मिलेंगी जो सीधे दिल को छुएंगी।
चैत्र नवरात्रि 2026: वायरल होने के लिए क्या करें?
- मैसेज में सामने वाले का नाम जरूर लिखें (AI से यह काम आसान हो जाता है)।
- हमेशा HD फोटो ही डाउनलोड करें ताकि स्टेटस पर धुंधली न दिखे।
- इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते समय ट्रेंडिंग 'Navratri' ऑडियो का ही इस्तेमाल करें।


