Cooler Smart Gadgets: क्या आप रोज कूलर में पानी भरने से परेशान हैं? क्या रात में कूलर बंद करने के लिए बार-बार उठना पड़ता है? जानिए ऐसे 2 स्मार्ट कूलर गैजेट्स के बारे में, जो पानी की बर्बादी रोकेंगे, ऑटोमैटिक पानी भरेंगे और रिमोट से कूलर कंट्रोल करने की सुविधा देंगे।

गर्मी के मौसम में एयर कूलर राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी होती हैं। बार-बार पानी भरना, टैंक ओवरफ्लो होना या फिर रात में कूलर बंद करने के लिए बिस्तर से उठना कई लोगों को इरिटेट करती है। अच्छी बात यह है कि अब कुछ स्मार्ट गैजेट्स की मदद से आप अपने साधारण कूलर को सुविधाजनक और स्मार्ट बना सकते हैं। ये छोटे लेकिन यूजफुल गैजेट न सिर्फ समय बचाते हैं बल्कि पानी की बर्बादी को भी बचाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑटो वाटर फिल वाल्व

ऑटो वाटर फिल वाल्व एक ऐसा गैजेट है जो कूलर के पानी के लेवल को अपने आप कंट्रोल करता है। जब कुलर टैंक में पानी कम हो जाता है, तो यह वाल्व ऑटोमेटिक पानी भरना शुरू कर देता है। टैंक भर जाने पर पानी का फ्लो अपने आप बंद हो जाता है। इससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और ओवरफ्लो की समस्या भी खत्म हो जाती है।

पानी की बचत और आसान रखरखाव

कई बार कूलर का टैंक भरने के बाद भी पानी बहता रहता है, जिससे काफी पानी बर्बाद होता है। ऑटो वाटर फिल वाल्व इस समस्या का बढ़िया समाधान है। ये केवल जरूरत के अनुसार ही पानी भरता है। साथ ही रोजाना बाल्टी उठाकर पानी डालने की मेहनत भी कम हो जाती है, जिससे बुजुर्गों और व्यस्त लोगों को विशेष सुविधा मिलती है।

इसे भी पढ़ें- WiFi Router Speed Hack: राउटर में करें ये 4 सेटिंग्स, Wi-FI की स्लो स्पीड होगी बूस्ट

कूलर रिमोट कंट्रोल सिस्टम

कूलर रिमोट कंट्रोल सिस्टम आपको दूर से कूलर कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसकी मदद से आप बिस्तर पर लेटे-लेटे कूलर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। कई सिस्टम में फैन स्पीड कंट्रोल और टाइमर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इससे रात में बार-बार उठने की जरूरत नहीं होती।

क्यों हैं ये गैजेट्स यूजफुल?

ये दोनों गैजेट्स मिलकर कूलर को एक्स्ट्रा स्मार्ट, सुविधाजनक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बना देते हैं। ऑटो वाटर फिल वाल्व पानी की चिंता दूर करता है, जबकि रिमोट कंट्रोल सिस्टम को आसान बनाता है। कम लागत में मिलने वाले ये गैजेट्स गर्मियों के दौरान आपके कूलर के यूज को काफी बेहतर बना सकते हैं और हर समय की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- हीट प्रूफ पेंट लगाते ही बदलेगा घर का तापमान, जानें कैसे बचेंगे बिजली बिल के हजारों रुपये