WiFi Router Speed Hack: क्या आपके Wi-Fi की स्पीड बार-बार स्लो हो जाती है? क्या इंटरनेट प्लान बदलने के बाद भी समस्या बनी हुई है? जानिए राउटर की 4 ऐसी जरूरी सेटिंग्स, जिनसे नेटवर्क की परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है और इंटरनेट स्पीड को आसानी से बूस्ट किया जा सकता है।
आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। चाहे ऑनलाइन मीटिंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग, इन सबके अलावा लोगों के एसी, लाइट और फैन सबकुछ WIFI से कनेक्टेड रहता है। आज के टाइम में हर टेक्नीकल काम के लिए फास्ट Wi-Fi जरूरी है। कई बार लोग इंटरनेट प्लान को दोष देते हैं, जबकि समस्या राउटर की गलत सेटिंग्स में होती है। अगर आपके घर या ऑफिस में Wi-Fi की स्पीड कम मिल रही है, तो राउटर की कुछ जरूरी सेटिंग्स बदलकर आप नेटवर्क की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन 4 सेटिंग्स के बारे में जो Wi-Fi की स्पीड बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

सही Wi-Fi चैनल चुनें

अधिकतर राउटर ऑटोमैटिक चैनल पर सेट होते हैं, लेकिन आसपास के कई नेटवर्क एक ही चैनल यूज करने लगते हैं। इससे नेटवर्क कंजेशन बढ़ता है और स्पीड कम हो होती है। राउटर की सेटिंग्स में जाकर कम भीड़ वाले चैनल का चुनने से सिग्नल इंटरफेरेंस कम होता है और इंटरनेट बेहतर तरीके से काम करता है।
इसे भी पढ़ें- AC Outdoor Unit Installation Tips: कहां लगाना चाहिए AC का आउट डोर यूनिट? छत, दीवार या बालकनी
5GHz बैंड को एक्टिव करें
यदि आपका राउटर ड्यूल-बैंड सपोर्ट करता है, तो 2.4GHz के साथ 5GHz बैंड का भी इस्तेमाल करें। 5GHz बैंड ज्यादा स्पीड देता है और इसमें इंटरफेरेंस भी कम होता है। खासकर HD वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़े फाइल डाउनलोड के लिए यह बेहतर ऑप्शन माना जाता है।
राउटर का फर्मवेयर अपडेट रखें

राउटर प्रोड्यूसर समय-समय पर फर्मवेयर अपडेट जारी करते हैं। इन अपडेट्स में सिक्योरिटी चेक के साथ-साथ नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने वाले बदलाव भी शामिल होते हैं। पुराना फर्मवेयर कई बार स्पीड और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए रेगुलर अपडेट चेक करना जरूरी है।
QoS सेटिंग को कॉन्फिगर करें
QoS (Quality of Service) फीचर आपको इंटरनेट ट्रैफिक को प्रायोरिटी देने की सुविधा देता है। इसकी मदद से आप वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास या गेमिंग जैसे जरूरी कार्यों को अधिक बैंडविड्थ दे सकते हैं। इससे जरूरी कामों के दौरान नेटवर्क की स्पीड और स्थिरता बेहतर बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- Laptop Screen Cleaning Tips: लैपटॉप स्क्रीन पर जमी गंदगी क्लीन करने के स्मार्ट ट्रिक, न करें ये गलती वरना डिसप्ले होगा खराब
