Laptop Screen Cleaning Tips: क्या आपकी लैपटॉप स्क्रीन पर धूल और उंगलियों के निशान जमा हो गए हैं? क्या आप भी स्क्रीन साफ करते समय टिश्यू या ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं? जानिए लैपटॉप स्क्रीन क्लीन करने के 5 स्मार्ट ट्रिक, कौन-सी गलतियां डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती हैं और स्क्रीन को सुरक्षित तरीके से कैसे चमकाएं।

Laptop Screen Cleaning Tips: लैपटॉप की स्क्रीन पर धूल, उंगलियों के निशान और गंदगी जमा होना आम बात है। कई लोग स्क्रीन को जल्दी साफ करने के लिए टिश्यू पेपर, रफ कपड़ा या सीधे क्लीनिंग लिक्विड का यूज कर लेते हैं, जिससे डिस्प्ले को नुकसान पहुंच सकता है। स्क्रीन की कोटिंग बेहद नाजुक होती है, इसलिए इसे साफ करते समय सही तरीका अपनाना जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप स्क्रीन को बिना किसी नुकसान के चमकदार बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लैपटॉप को पहले पूरी तरह बंद करें

स्क्रीन साफ करने से पहले लैपटॉप को शटडाउन कर दें और यदि संभव हो तो चार्जर भी हटा दें। बंद स्क्रीन पर धूल और दाग आसानी से दिखाई देते हैं, जिससे सफाई बेहतर तरीके से हो पाती है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचने का जोखिम भी कम रहता है।

माइक्रोफाइबर कपड़े का ही करें इस्तेमाल

स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा चुनें। यह कपड़ा स्क्रीन पर खरोंच नहीं डालता और धूल को आसानी से हटा देता है। रूमाल, टिश्यू पेपर या पुराने कपड़े का उपयोग करने से स्क्रीन की सतह खराब हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- बेकार नहीं एक्सपायर्ड मेकअप, क्राफ्ट से क्लीनिंग तक ऐसे करें रीयूज

सीधे स्क्रीन पर लिक्विड स्प्रे न करें

कई लोग ग्लास क्लीनर या पानी सीधे स्क्रीन पर छिड़क देते हैं, जो बड़ी गलती साबित हो सकती है। लिक्विड स्क्रीन के किनारों से अंदर जाकर डिस्प्ले या अन्य कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि जरूरत हो तो माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्का सा क्लीनिंग सॉल्यूशन लगाकर स्क्रीन साफ करें।

ज्यादा दबाव डालकर सफाई करने से बचें

स्क्रीन पर जिद्दी दाग दिखने पर भी उसे जोर-जोर से रगड़ना सही नहीं है। हल्के हाथों से गोलाकार मूवमेंट में सफाई करें। अधिक दबाव डालने से पिक्सल डैमेज होने या स्क्रीन की कोटिंग खराब होने का खतरा रहता है।

अल्कोहल और हार्श केमिकल्स से रहें दूर

हर क्लीनर लैपटॉप स्क्रीन के लिए सेफ नहीं होता। अमोनिया, ब्लीच या तेज केमिकल वाले प्रोडक्ट स्क्रीन की एंटी-ग्लेयर कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं। केवल स्क्रीन-सेफ क्लीनिंग सॉल्यूशन का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- छोटा सा दिखता है पर जर्म्स का समंदर है ! लैपटॉप क्लीनिंग के 6 स्मार्ट टिप्स