अधिकारियों ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में पुलिस मुख्यालय को संदेश भेजा जा सकता है, जिससे चालक या सवार की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक पीसीआर वैन को भेजा जाएगा।

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने उबर के साथ मिलकर कैब में यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर ‘हिम्मत प्लस’ ऐप लॉन्च किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐप की सहायता से इमरजेंसी स्थिति में पुलिस को संदेश भेजा जा सकता है

अधिकारियों ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में पुलिस मुख्यालय को संदेश भेजा जा सकता है, जिससे चालक या सवार की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक पीसीआर वैन को भेजा जाएगा।

ऐप की मदद से पुलिस तेजी से कार्रवाई करेगी- पटनायक

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि विभाग का मुख्य मिशन जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से दिल्ली पुलिस आपातकालीन स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकेगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)