Dhamaal 4 BookMyShow offers: 'धमाल 4' देखने का प्लान है? BookMyShow के खास कार्ड से टिकट्स और स्नैक्स पर अच्छे-खासे पैसे बचा सकते हैं। जानिए ऑफर डिटेल्स...
Movie Ticket Booking Offers: अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मच-अवेटीड फिल्म 'धमाल-4' (Dhamaal 4) आज, 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। आदि-मानव की वही पुरानी पागलपंती और खजाने की नई खोज थिएटरों में लोगों को खूब हंसा रही है। इस बार फिल्म बिल्कुल साफ-सुथरी है, यानी आप बिना किसी झिझक के अपनी पूरी फैमिली या बच्चों के साथ इसे देखने जा सकते हैं। अगर आप टिकट्स और पॉपकॉर्न के बढ़ते दामों को देखकर बजट की टेंशन में हैं, तो BookMyShow Gift Card आपके काम आ सकता है। इससे आप अपनी फैमिली-फ्रेंड्स को खुश भी कर सकते हैं और अपने पैसे भी बचा सकते हैं। जानिए कैसे...
Dhamaal 4 के साथ क्यों चर्चा में है BookMyShow Gift Card?
'धमाल 4' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैमिली ऑडियंस में अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं, तो BookMyShow Gift Card एक डिफरेंट और यूजफुल ऑप्शन बन सकता है। यह सिर्फ मूवी टिकट तक सीमित नहीं है। इस कार्ड का इस्तेमाल प्ले, कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स और दूसरे इवेंट्स की टिकट बुक करने के लिए भी किया जा सकता है यानी यह एक ऐसा डिजिटल कार्ड है, जिसे आप किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपका दोस्त या परिवार का कोई सदस्य अपनी मर्जी से जब चाहे, जहां चाहे 'धमाल 4' या अपनी पसंद की कोई भी फिल्म, मैच या इवेंट देख सकता है।
BookMyShow Gift Card के फायदे
- मान लीजिए आज आपका 'धमाल 4' देखने का प्लान कैंसिल हो गया, तो टेंशन की कोई बात नहीं। यह कार्ड पूरे 1 साल (12 महीने) तक वैलिड है। आप सालभर में कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपके पास 200-200 रुपए के दो-तीन कार्ड्स हैं, तो आप उन सबको एक ही बार में मिलाकर बड़ी टिकट बुक कर सकते हैं।
- अगर आपके कार्ड में 1,000 रुपए हैं और आपकी टिकट सिर्फ 400 रुपए की आई, तो बचे हुए 600 गायब नहीं होंगे। वो पैसे कार्ड में ही रहेंगे, जिससे आप अगली बार (Partial Use) फिर फिल्म देख सकते हैं।
- इस कार्ड से आप सिर्फ फिल्म की टिकट ही नहीं, बल्कि थिएटर में अपने पसंद के स्नैक्स जैसे समौसे, पॉपकॉर्न या कोल्डड्रिंक भी बुक कर सकते हैं।
BookMyShow Gift Card कैसे यूज करें?
- BookMyShow ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। अपनी पसंद का थिएटर, 'धमाल 4' फिल्म और सीटें सेलेक्ट करें।
- अब पेमेंट पेज पर जाएं। जब आप फाइनल पेमेंट वाले पेज पर पहुंचेंगे, तो वहां आपको पेमेंट करने के कई ऑप्शन दिखेंगे।
- पेमेंट पेज पर नीचे की तरफ "Gift Voucher" नाम का एक टैब दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- अपने गिफ्ट कार्ड का कोड वहां भरें और अप्लाई कर दें। बैलेंस के अनुसार रकम एडजस्ट हो जाएगी और आपकी टिकट का दाम तुरंत कम हो जाएगा।
गिफ्ट कार्ड यूज करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- गिफ्ट कार्ड सिर्फ BookMyShow वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही रिडीम किया जा सकता है।
- सिनेमा हॉल के टिकट काउंटर पर सीधे इस्तेमाल नहीं होगा।
- गिफ्ट कार्ड खरीदने के बाद उसे कैंसिल, एक्सचेंज या रिफंड नहीं किया जा सकता है।
- कार्ड खो जाने या गलत इस्तेमाल होने पर नया कार्ड जारी नहीं किया जाता।
- इससे नया गिफ्ट कार्ड या MyWallet टॉप-अप नहीं खरीदा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए लिखा गया है। इसमें दिए गए ऑफर्स, नियम और शर्तें (Terms & Conditions) BookMyShow की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं। गिफ्ट कार्ड खरीदने या उसका इस्तेमाल करने से पहले कृपया BookMyShow ऐप या वेबसाइट पर जाकर उनके ताजा नियमों, वैलिडिटी और शर्तों को एक बार ध्यान से जरूर चेक कर लें। ऑफर्स में कंपनी द्वारा किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है, जिसके लिए हमारी वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे।


