Dhamaal 4 की टिकट बुक करने से पहले BookMyShow के ऑफर्स जरूर देख लें। अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म के टिकट या अन्य मूवी टिकट पर आप 100 रुपए तक बचा सकते हैं।
Dhamaal 4 Ticket Offer: बॉलीवुड की क्रेजी पलटन सिनेमाघरों में वापस लौट चुकी है। आज शुक्रवार, 10 जुलाई को अजय देवगन और उनकी पूरी गैंग की मच-अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है और सुबह के शोज से ही सिनेमाघरों में ठहाके गूंज रहे हैं। अगर आप भी इस वीकेंड अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ आदि-मानव की इस मजेदार जोड़ी को थियेटर में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए। टिकट बुक करने में जल्दबाजी मत कीजिए। BookMyShow पर इस समय ऐसा कमाल का ऑफर लाइव है, जो आपके सीधे 100 रुपए बचा सकता हैं। आइए जानते हैं क्या है ऑफर...
मूवी टिकट बुकिंग पर सीधे 100 रुपए बचाने की डील
थिएटर के महंगे टिकटों पर बचत करने के लिए आप BookMyShow के एक ऑफर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑफर का नाम 'POP x YES BANK क्रेडिट कार्ड डील' है। अगर आप BookMyShow के प्लेटफॉर्म पर पहली बार पेमेंट करने जा रहे हैं, तो वहां दिख रहे Pop × YES BANK क्रेडिट कार्ड बैनर पर नजर जरूर डालें। यह लाइफटाइम फ्री कार्ड (Zero Annual Fee) अप्लाई करने पर आपको अपनी पहली बुकमायशो पेमेंट पर फ्लैट 100 रुपए का कैशबैक सीधे आपके अकाउंट में दे देता है। इस ऑफर का फायदा उठाने से पहले उसके टर्म और कंडीशन जरूर पढ़ लें।
BookMyShow में कई अन्य ऑफर्स
इस ऑफर के अलावा BookMyShow में कई अन्य तरह के ऑफर्स और गिफ्ट कार्ड्स भी मौजूद हैं, जिन्हें आप ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप के ऑफर्स और गिफ्ट कार्ड्स सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं। इससे आप अपनी मूवी टिकट और पॉपकॉर्न पर पैसे बचा सकते हैं।
'धमाल 4' कैसी है? थिएटर जाने से पहले जानें पब्लिक रिव्यू
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी 'धमाल 4' इस बार एक अनोखे 'ट्रेजर हंट' (खजाने की खोज) पर बेस्ड है, जहां पूरी पलटन 'लाइफ का खजाना' ढूंढने निकलती है। फिल्म का रिव्यू मिला-जुला, लेकिन काफी एंटरटेनिंग आ रहा है। फिल्म में स्लैपस्टिक ह्यूमर, मगरमच्छ, ऑक्टोपस और हॉरर एलिमेंट्स का ऐसा तड़का है जो बच्चों और टियर-2, टियर-3 शहरों के दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अजय देवगन की स्क्रीन प्रेजेंस, रितेश देशमुख की कॉमिक टाइमिंग और अरशद वारसी-जावेद जाफरी की क्लासिक 'आदि-मानव' वाली पागलपंती हर सीन में जान फूंक देती है। संजय मिश्रा की एक्टिंग भी चेहरे पर मुस्कान ले आता है। फिल्म क्लीन एंटरटेनर है यानी इसमें कोई वल्गर या डबल मीनिंग कॉमेडी नहीं है, इसलिए आप इसे बिना किसी हिचकिचाहट के बच्चों और परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए फिल्म रिव्यू शुरुआती सोशल मीडिया रिएक्शंस और मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड है। टिकट बुकिंग पर मिलने वाले कैशबैक, डिस्काउंट और गिफ्ट कार्ड के नियम और शर्तें पूरी तरह से BookMyShow और संबंधित बैंकों के अधीन हैं। किसी भी ट्रांजैक्शन से पहले ऐप पर लाइव ऑफर्स की टर्म्स को ध्यान से पढ़ लें।


