- Home
- Technology
- Kitchen Gadgets Under 100: काम आसान कर देंगे 100 Rs. से कम वाले ये स्मार्ट किचन गैजेट्स
Kitchen Gadgets Under 100: काम आसान कर देंगे 100 Rs. से कम वाले ये स्मार्ट किचन गैजेट्स
किचन में हम चाहे जितनी जल्दी काम खत्म करना चाहें, लेकिन सही टूल्स न होने पर अक्सर देर हो ही जाती है। मार्केट में कुछ ऐसे स्मार्ट किचन गैजेट्स मौजूद हैं जो बेहद सस्ते हैं और आपके काम को मिनटों में आसान बना देते हैं।

100 रुपये के अंदर मिलने वाले किचन टूल्स
किचन के कामों को आसान बनाने के लिए आपको महंगे गैजेट्स खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। मार्केट में 100 रुपये से भी कम कीमत में ऐसे कई छोटे-छोटे किचन टूल्स मिलते हैं, जो आपका काफी समय बचाते हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही काम के किचन गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रोजमर्रा की कुकिंग को बेहद आसान बना देंगे।

ओवन ग्लव्स
खाना बनाते समय हमें अक्सर गर्म बर्तन, बेकिंग ट्रे या कुकर पकड़ना पड़ता है। ऐसे में आपके हाथों को जलने से बचाने के लिए ओवन ग्लव्स बहुत काम आते हैं। इनमें हीट-रेसिस्टेंट फैब्रिक और सिलिकॉन ग्रिप होती है। इनकी मदद से आप गर्म बर्तनों को आसानी से पकड़ सकते हैं। खासकर जो लोग ओवन में केक या बिस्किट बनाते हैं, उनके लिए ये बहुत काम की चीज है।
ड्राई फ्रूट कटर और स्लाइसर
हम आमतौर पर बादाम और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स को काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चाकू से इन्हें एक ही साइज में काटना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट कटर और स्लाइसर आपके बहुत काम आता है। अगर आप मिठाई, केक, खीर या आइसक्रीम को ड्राई फ्रूट्स से सजाना चाहते हैं, तो यह टूल आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
कोकोनट ओपनर
नारियल से पानी निकालने के लिए यह टूल बहुत ही शानदार तरीके से काम करता है। इस टूल की मदद से आप नारियल में आसानी से छेद कर सकते हैं। छोटे साइज का यह टूल उन लोगों के लिए बहुत काम का है, जो अक्सर नारियल पानी पीते हैं या अपने खाने में नारियल का इस्तेमाल करते हैं।
ऑरेंज पीलर
संतरे या मौसंबी जैसे फलों का छिलका हाथों से निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। छिलका नाखूनों में फंस जाता है या फल का गूदा खराब हो जाता है। इस काम को आसान बनाने के लिए आप ऑरेंज पीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक छोटा प्लास्टिक टूल होता है, जिसके किनारे से आप फल के छिलके पर हल्का सा कट लगाकर उसे आसानी से निकाल सकते हैं।
मल्टी-यूज ब्रश
किचन में बर्तन, बोतलें और छोटे कंटेनरों को साफ करने के लिए मल्टी-यूज ब्रश बहुत काम आता है। इसके सख्त ब्रिसल्स बर्तनों पर चिपकी जिद्दी गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। छोटे हैंडल वाले इन ब्रशों को आप आसानी से पकड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लास्टिक टैप फिल्टर
किचन सिंक के नल से पानी तेज आने पर अक्सर पानी बाहर छलकने लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप प्लास्टिक टैप फिल्टर या टैप एरेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नल में फिट होने वाला एक छोटा सा डिवाइस है। यह पानी के बहाव को पतला और कंट्रोल में रखता है, जिससे पानी इधर-उधर नहीं गिरता।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।





